Himachal Pradesh Police:-पुलिस थाना मनीकर्ण व भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए है!
Weldone:-*मनाली पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप – 258.750 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) व अवैध पिस्तौल बरामद, 4 आरोपी गिरफ़्तार*
पुलिस थाना भुन्तर की टीम ने फोरलेन सड़क पर राबत ढाबा के समीप नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नं. PB46AE2053 को चेकिंग हेतु रोका । तलाशी में गाड़ी में सवार निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से *कुल 45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद हुई—
दिनांक 10.08.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गजाँ रोड बाईफ्रिकेशन पर एक व्यक्ति की तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *30.780 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद किया गया है । आरोपी की पहचान सुनील चन्द (21 वर्ष) पुत्र श्री चेतराम निवासी गांव शरुट डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उपरोक्त आरोपी सुनील चंद के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
दिनांक 09.08.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा के समीप नाकाबंदी के दौरान गाड़ी न० HR 26 BW 2565 को चेकिंग हेतु रोका । तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार निम्न व्यक्तियों के कब्जे से *कुल 412 ग्राम चरस* बरामद की गई— 1. राहुल गंगवार (33 वर्ष), पुत्र श्री मंगल सेन, निवासी गंगवार एनक्लेव, कर्मचारी रोड, योगेश गैस एजेंसी गोदाम के पास, बरेली (उत्तर प्रदेश) 2. आशुतोष मिश्रा (26 वर्ष), पुत्र श्री रमन कुमार, निवासी अमरपाली एम्पायर, रिपब्लिक एबिस, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है । बरामद नशे की खरीद-फरोख़्त के स्रोत का पता लगाने हेतु जांच जारी है ।
कुल्लू: बंदरोल के होटल में पुलिस की दबिश 50 ग्राम चिट्टे के साथ लुधियाना का आरोपी,,,, कुल्लू. कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार होटल ओएसीस, बन्दरोल मे दबिश की गई तथा कमरा न0 203 की नियमानुसार तलाशी के दौरान प्रितम सिंह (38 वर्ष) पुत्र सेवा सिंह निवासी मकान न0 1275 गली न0 5 चन्द्रलोक कलौनी राहों रोड जोधेवाल बस्ती डाकघर जोधेवाल जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जा से 50 ग्राम चिट्टा बरामद है किया गया। इस संदर्भ मे आरोपी प्रितम सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू मे धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फ़रोखत का पता लगाया जा रहा है। अभियोग मे आगामी अन्वेशन जारी है।
पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कलैहली क्षेत्र में दबिश दी गई । कार्रवाई के दौरान देवी सिंह पुत्र परस राम, निवासी लोअर कलैहली, डाकघर बजौरा (उम्र 48 वर्ष) के आवास की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान देवी सिंह व खेम राज पुत्र गोपी राम शर्मा, निवासी बंजर, डाकघर बजौरा (उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व 28,500/- नकद राशि बरामद की गई है । उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।jagrit himachal kullu Police Himachal Pradesh Police
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुल्लू की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान सेउवाग में PNB बैंक के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹31,000/- की नगदी* बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की गई है: 1. अमन शर्मा (उम्र 36 वर्ष) पुत्र स्व० श्री ओम प्रकाश शर्मा, निवासी फताहपुर चबाल रोड, सतनाम नगर कलौनी, डाकघर हकीमा गेट, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) 2. कुलदीप सिंह (उम्र 38 वर्ष) पुत्र श्री संतोष सिंह, निवासी गांव माला बाली, डाकघर जुझर सिंह एवेन्यू, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) इस संदर्भ में आज 19.07.2025 को उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 व 29, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
मनाली 15 मील पुल के पास 24 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,, कुल्लू। पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान शिव बावड़ी एनएच-03, 15 मील पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया । आरोपियों की पहचान दिलवाग सिहं (35 वर्ष) पुत्र मन्जीत सिंह निवासी हाउस न० 387/ए अप्पर बेली छराना सतवारी अलोरा जम्मू केंट (जम्मू-कश्मीर) तथा गुरमीत सिंह (43 वर्ष) पुत्र चन्दा सिंह निवासी हाउस न० 21, KC कॉलोनी एक्सटैन्शन त्रिकुटा नगर जम्मू सिटी (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है । उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।