सुईभ्रा के युवक से 610 ग्राम चरस बरामद,, पुलिस की तीसरी मंजिल में दबिश आरोपी गिरफ्तार
भुंतर, 26 सितंबर। भुंतर पुलिस ने नशा माफिया पर लगातार शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा भूईन वार्ड न. 4, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंतर के समीप स्थित एक रिहायशी मकान के तीसरी मंजिल में दबिश दी । तलाशी के दौरान किरायेदार राजकुमार (32 वर्ष) पुत्र धर्म चन्द वार्ड न. 2 गांव सुईभ्रा डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू के कमरे से 610 ग्राम चरस बरामद की गई है । भुंतर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
उपरोक्त आरोपी राजकुमार के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।








