बिलासपुर : घुमारवीं थाना पुलिस ने फोरलेन पर नाके के दौरान जरी के चार युवकों प्रदीप, नरेंद्र, तूफान और अजू ठाकुर से 255.7 ग्राम चरस बरामद
मणिकर्ण में 8 किलो 410 ग्राम चरस के साथ पकड़ा नेपाली औरभुंतर में 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ फरीदकोट का आरोपी गिरफ्तार।
गुप्त सूचना के आधार पर कुल्लु पुलिस की होटल में रेड 7.52ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो आरोपी गिरफ्तार????!
दिनांक 22.11.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली स्थित होटल चैलसिया (नजदीक अतिथि स्वीट्स) में दबिश दी । दबिश के दौरान कमरा नंबर 114 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें रोहित वर्मा (23 वर्ष) निवासी जालंधर, मुकेश कुमार यादव (24 वर्ष) निवासी बलिया (उ.प्र.), सानीजूल @ दादा (33 वर्ष) निवासी वर्धमान (कोलकाता) तथा पंजाब व कोलकाता की दो युवतियों के कब्जे से *कुल 26.29 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की गई। इस सन्दर्भ में उपरोक्त पांचों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई करने के उपरांत बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क की पहचान हेतु पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व विस्तृत अनुसंधान जारी है।
Well done bhutar police:-????दिनांक 21.11.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सिउंड में नाकाबंदी दौरान मान सिंह भण्डारी (35 वर्ष) पुत्र श्री नैन बाहादुर भण्डारी निवासी गाँव व डाकघर ठाँटीकाँध तहसील व ज़िला दैलेख, काठमांडू (नेपाल) वर्तमान में गाँव तुलगा तहसील जरी जिला कुल्लू के कब्जा से *698 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है । उपरोक्त मान सिंह भण्डारी के विरूद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।