Himachal Pradesh Police:-पुलिस थाना मनीकर्ण व भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए है!

Himachal Pradesh Police
पुलिस थाना मनीकर्ण व भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:

*पुलिस थाना मनीकर्ण का मामला:*

दिनांक 19.09.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा यातायात चैकिंग के दौरान बगयान्दा के समीप एक स्कूटी न0 HP34E-1445 को चैकिंग हेतु रोका गया तथा नियमानुसार चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार पूर्ण चन्द (27 वर्ष) पुत्र श्री बलराम निवासी गांव व डाकघर मनीकर्ण व गुरपाल सिंह (29 वर्ष) पुत्र श्री इकवाल सिंह निवासी गांव व डाकघर जरी के कब्जा से *12.660 ग्राम हेरोईन/चिट्टा* बरामद किया गया है । उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,25,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

*पुलिस थाना भून्तर का मामला:*

दिनांक 19.09.2025 को ANTF कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बजौरा बाई पास रोड़ समीप बजौरा फोरलेन पुल, दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान *29 ग्राम हेरोईन/चिट्टा* बरामद किया है । आरोपियों की पहचान प्रिन्स कुमार (26 वर्ष) पुत्र श्री मनोहर लाल निवासी 7123/2I, गली न0 3 समराला चौक गुरु अर्जुन देव नगर डाकघर जालन्धर तहसील व जिला लुधियाना ( पंजाब ) व प्रिन्स कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र श्री किरण कुमार निवासी मकान न0 2958 गली न0 3 समराला चौक गुरु अर्जुन देव नगर डाकघर जालन्धऱ तहसील व जिला लुधियाना ( पंजाब ) के रूप में हुई है । उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।