ग्लोबल विलेज स्कूल में स्टूडेंट कौंसिल के चुनाव सम्पन्न दसवीं के सूर्यांश स्कूल कैप्टन और दसवीं के ही धिवांशु स्कूल वाईस – कैप्टन चुने गए💐
विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में क्विज़, भाषण, चित्रकला, शिल्प तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवायी गयीं। हिमानी तथा गीतांजलि ने मंच संचालन किया।
राष्ट्रीय सेवा योजनाइकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विषेश शिबिर का समापन आज 10 नवम्बर 2025 को हुआ !????
श्री देव राज शर्मा जी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गड़सा के प्रधानचार्य के पद से 17.07-2025 को सेवानिवृत्त हुए जागृत हिमाचल की औऱ से बहुत बहुत बधाई एबं हार्दिक शुभकामनाएं जी????????
* हिंदी में उपलक्ष महाजन तथा अंग्रेज़ी में शिवांगी ने दिया सर्वश्रेष्ठ भाषण * सिमरन ने बनाई बेहतरीन चित्रकला ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में दो प्रतियोगिताएं करवायीं। इस कार्यक्रम का आरम्भ पर्यावरण पर तैयार किये गए एक नाटक से किया गया जिसका निर्देशन अध्यापिका इंद्रा ने किया। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर चार सदनों के बीच प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्यों में इंद्रा, जगदीश, अनु व अंजलि शामिल रहे। हिंदी और अंग्रेज़ी में भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गयीं। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस से दसवीं कक्षा के उपलक्ष महाजन ने प्रथम तथा नौवीं की रितिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में भगतसिंह सदन से नौवीं की शिवांगी प्रथम तथा आर्यभट्ट सदन से सातवीं की ल्हामो द्वितीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस से आठवीं कक्षा की सिमरन प्रथम, भगतसिंह सदन से दसवीं कक्षा की सोनाली द्वितीय तथा आर्यभट्ट सदन से सातवीं कक्षा का चिराग तृतीय स्थान पर रहे। नाटक में भूमिका निभाने वाले कलाकारों ध्रुव, आयुष रॉय, गौरव ठाकुर, नव्या, अंशिका सकलानी, अंजलि, अर्चित परमार, उपलक्ष महाजन और विवेक को भी प्रशंसा पुरस्कार दिये गए। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सबको बधाई देते हुए पुरस्कार वितरित किये। हिमानी व गीतांजलि ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम तथा सभी स्टाफ के सदस्य इंद्रा, जगदीश, रजनी, अनु, सुनीता, हिमानी, सोमिला, रीनू शर्मा, ममतारानी, अंजलि, गीतांजलि, प्रेमा, ज्योति, चम्पा, आदित्य पूर्ण सिंह, गोविंद, संदीप, रमेश, तिलक राज, ममता, रीनू कुमारी, रज़ीना, रीनू तथा हीरामणि आदि मौजूद रहे।
*हिमाचल सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित कर इतिहास रचा: 5लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल, *