Advertisements
7k Network

अपराध

दिनांक 27.03.2026 को थाना भुंतर में शिकायतकर्ता श्री दिले राम की शिकायत पर अभियोग संख्या 46/26, धारा 319(2), 307 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, दिनांक 26.03.2026 को भुंतर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से ₹5000/- की नकदी छलपूर्वक छीन ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित शर्मा पुत्र श्री मुरारी लाल शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 9, लंका बेकार, ढालपुर, डाकघर, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में आरोपी से छीनी गई नकदी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामदगी शेष है। मामले की गहन जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*पुलिस जिला नूरपुर: उद्घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तार* कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और भगोड़े अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत, पुलिस जिला नूरपुर के पी.ओ. सेल ने एक और कार्रवाई अमल में लाई है। थाना डमटाल में एन.आई. एक्ट की धारा 138 के तहत वांछित उद्घोषित अपराधी महिला, अतिंदर कौर (निवासी भुंतर, कुल्लू), को दिनांक 23-03-2026 को भुंतर से गिरफ्तार किया गया है। नियमों के अनुसार गिरफ्तारी की सूचना उनके पति को दे दी गई है और आरोपी महिला को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना डमटाल के सुपुर्द कर दिया गया है। अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। *पुलिस अधीक्षक कार्यालय* *पुलिस जिला नूरपुर* #Nurpurpolice #HimachalPradeshPolice

दिनांक 17.03.2026 को पुलिस थाना मनिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा डुंखरा चौक पर पर नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी न० RJ60-CH2951 को चैकिंग के लिए रोका, चैकिंग के दौरान गाड़ी में सावार जयपुर (राजस्थान) के तीन युवकों के कब्जे से कुल *962 ग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की गई है । इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

*उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी* दिनांक 09.03.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा अभियोग संख्या 74/21 दिनांक 06.04.2021, धारा 452, 323, 504, 506, 427 IPC, थाना भुंतर में वांछित दो उद्घोषित अपराधियों सौरभ शर्मा (33 वर्ष) पुत्र श्री अशोक शर्मा निवासी गाँव शूरड, डा0 खोखन, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू तथा गौरव शर्मा (36 वर्ष) पुत्र श्री अशोक शर्मा निवासी गाँव शूरड, डा0 खोखन, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को सैनिक चौक भुंतर के समीप कार पार्किंग से गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय CJM, L&S, कुल्लू द्वारा दिनांक 27.12.2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 06.03.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में होटल हिमकुण्ड कॉटेज समीप सिमसा मनाली में दबिश दी । दबिश के दौरान होटल के कमरा नंबर 103 की नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान राजस्थान के दो युवकों के कब्जे से *कुल 15.140 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की गई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

आज PIT-NDPS Act के तहत जुब्बल थाना के अंतर्गत 2 आदतन नशा तस्कर नज़रबंद । आदतन नशा तस्कर रजत ऑक्टा @lias बन्नी व सुरेश कुमार @lias पप्पू (जुब्बल) के ख़िलाफ़ सरकार द्वारा, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक नज़रबंदी) के आदेश, जारी किए गए है । आज इन्हें हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा जा रहा है । रोहड़ू पुलिस उपमंडल के अंतर्गत अब तक Prevention of Illicit Trafficking in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (PIT-NDPS) के तहत 5 नशा तस्कर पकड़े गए हैं । नशे के सोदागरों के ख़िलाफ़ कार्यवाही जारी है । ShimlaPolice. #SayNoToDrugs

पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक में नाकाबंदी के दौरान रंजन कटोच(31वर्ष ) पुत्र श्री कुलदीप कटोच गांव व डाकघर नगेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के कब्जे से *203*ग्राम चरस/केनाबीस* बरामद की गई!????

???? जिला पुलिस कुल्लू ???? दिनांक 26.01.2026 को थाना भुंतर में FIR No. 15/26 U/S 21, 29 NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा 18.80 ग्राम हेरोइन / चिट्टा व ₹1,02,600/- नकद बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी विकास दीप सिंह (23 वर्ष), निवासी अमृतसर (पंजाब) एवं पूनम (21 वर्ष), निवासी बंदरोल, जिला कुल्लू (हि.प्र.) के कब्जे से की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नशीले पदार्थों की सप्लाई चैन सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहनता से जांच जारी है। जिला पुलिस कुल्लू नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। — जिला पुलिस कुल्लू (हि.प्र.)

Live Cricket Update