भुंतर: दो अलग-अलग मामलों में 8.48 चिट्टा व 1 किलो 60 ग्राम चरस के साथ कुल्लू व हरियाणा के युवक गिरफ्तार
भुंतर, 24 सितंबर। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी घड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान दयार चौक के समीप अंशु (19 वर्ष) पुत्र नरेन्द्र निवासी गांव बरोदा ठूठान डाकघर बरोदा तह. गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 8.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है । उक्त अंशु के विरूद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
वहीं दूसरे मामले में जमोटवाई के समीप पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान भोला राम (41 वर्ष) पुत्र टेक चन्द निवासी गांव चिलागे डाकघर मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के कब्जा से 1 किलो 60 ग्राम चरस बरामद की गई है । उक्त भोला राम के विरूद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
उपरोक्त दोनों मामलों में नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोगों में आगामी अन्वेषण जारी है ।








