Advertisements
7k Network

अपराध

*उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी* आज दिनांक 18.11.2025 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा अभियोग संख्या 160/19 दिनांक 01.07.2019, धारा 454, 380 IPC थाना सदर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी रेहमत अली (उम्र 34 वर्ष) पुत्र श्री अली हुसैन, निवासी गाँव एवं डाकघर जीया, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू (हि.प्र.) को मॉल रोड, मनाली के समीप से गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि माननीय JMFC, कुल्लू की अदालत द्वारा दिनांक 16.09.2025 को उपरोक्त अभियुक्त को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

दिनांक 17.11.2025 पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से सूचना प्राप्त हुई कि एक HR नंबर का ट्रक, जिसमें गौवंश होने की आशंका है, मनाली की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर मनाली पुलिस द्वारा बुद्धा चौक, मनाली में नाकाबंदी की गई। करीब 09:20 बजे ट्रक HR 58E-4982 आया, जिसे रुकने का संकेत देने पर चालक ट्रक को तेज़ी से आगे ले गया। तत्पश्चात IPH रेस्ट हाउस के पास वाहन को रोककर चैक किया गया, जहाँ ट्रक में पराली के नीचे से 5 गाय एवं 6 बैल जीवित पाए गए। चालक की पहचान शौयब अली निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) तथा परिचालक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई। इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं धारा 8 हिमाचल प्रदेश गो-वध निषेध अधिनियम 1979 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियोग की आगामी अन्वेषण प्रक्रिया जारी है। *पुलिस अधीक्षक कुल्लू,* *जिला कुल्लू (हि0 प्र0)*

आज दिनांक 10.11.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा जय नाला पुराना पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान सूरज (20 वर्ष) पुत्र श्री जीत सिंह बहादुर निवासी गाँव व डाकघर कसोल तहसील भुंतर जिला कुल्लू (मूलतः निवासी नेपाल) के कब्जा से *537 ग्राम चरस/ कैनाबिस* बरामद की गई है । इस संदर्भ में उपरोक्त सूरज के विरूद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला व स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है ।

दिनांक 02.11.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा राउगी नाला के समीप नाकाबंदी के दौरान तुले राम (30 वर्ष) पुत्र श्री प्रभु राम निवासी गांव जाना डाकघर अरचण्डी तहसील एवं जिला कुल्लू के कब्जा से 435 ग्राम चरस बरामद की गई है । इस संदर्भ में तुले राम के विरूद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला व स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है ।

दिनांक 29.10.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा डुखंरा समीप स्वास्तिक कैम्प में नाकाबंदी के दौरान झारी लाल (43 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री हीरे लाल निवासी गांव बलगाणी डाकघर धारा उप तहसील जरी जिला कुल्लू के कब्जा से *411 ग्राम चरस* बरामद की गई है । इस संदर्भ में झारी लाल के विरूद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला व स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

भुंतर पुलिस नें मणिकर्ण रोड़ सियूंड के पास 590 ग्राम चरस के साथ दबोचा सैंज का युवक,,,,,,, भुंतर, 1 अक्टूबर। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने मणिकर्ण रोड़ सिउंड के समीप नाकाबंदी दौरान लकुश कुमार (23 वर्ष) पुत्र मेहर चन्द निवासी गाँव व डाकघर ब्रैहिण तहसील सैंज जिला कुल्लू के कब्जा से 590 ग्राम चरस बरामद की गई है । उपरोक्त लकुश कुमार के विरूद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

भुंतर पुलिस नें मणिकर्ण रोड़ सियूंड के पास 590 ग्राम चरस के साथ दबोचा सैंज का युवक,,,,,,, भुंतर, 1 अक्टूबर। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने मणिकर्ण रोड़ सिउंड के समीप नाकाबंदी दौरान लकुश कुमार (23 वर्ष) पुत्र मेहर चन्द निवासी गाँव व डाकघर ब्रैहिण तहसील सैंज जिला कुल्लू के कब्जा से 590 ग्राम चरस बरामद की गई है । उपरोक्त लकुश कुमार के विरूद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

डीसी ऑफिस कुल्लू में बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी अन्य राज्यों में भी इसी तरह की धमकी देने का हैं आरोप कुल्लू दर्पण जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर में डीसी कार्यालय में बम ब्लास्ट की धमकी देने के आरोप में पुलिस की टीम ने दिल्ली के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम के द्वारा उसे अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं आरोपी पर अन्य राज्यों में भी इस तरह की धमकी देने का आरोप है। कुल्लू पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के उपायुक्त कार्यालय को 02.05.2025 को ईमेल के माध्यम से बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। जाँच के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मैंगलोर और बैंगलोर से दो मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किए गए। इस अपराध में इस्तेमाल किया गया फ़ोन कर्नाटक के मेडिकेरी से चुराया गया पाया गया। इसके अलावा, एक संदिग्ध नितिन शर्मा निवासी बलजीत नगर, नई दिल्ली की पहचान हुई। जिसका तमिलनाडु, पुडुचेरी और हैदराबाद में इसी तरह की धमकियाँ भेजने का आपराधिक रिकॉर्ड था। आरोपी नितिन शर्मा को मैसूर पुलिस ने अगस्त 2025 में गिरफ्तार किया था और अब उसे जांच के लिए कुल्लू लाया गया है। जहां पुलिस टीम ने आरोपी की पाँच दिन की पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर ली है। वही, इस मामले में आरोपी के अंतर्राज्यीय संबंधों की बारीकी से जाँच की जा रही है। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

Live Cricket Update