दिनांक 17.11.2025 पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से सूचना प्राप्त हुई कि एक HR नंबर का ट्रक, जिसमें गौवंश होने की आशंका है, मनाली की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर मनाली पुलिस द्वारा बुद्धा चौक, मनाली में नाकाबंदी की गई। करीब 09:20 बजे ट्रक HR 58E-4982 आया, जिसे रुकने का संकेत देने पर चालक ट्रक को तेज़ी से आगे ले गया। तत्पश्चात IPH रेस्ट हाउस के पास वाहन को रोककर चैक किया गया, जहाँ ट्रक में पराली के नीचे से 5 गाय एवं 6 बैल जीवित पाए गए। चालक की पहचान शौयब अली निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) तथा परिचालक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई। इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं धारा 8 हिमाचल प्रदेश गो-वध निषेध अधिनियम 1979 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियोग की आगामी अन्वेषण प्रक्रिया जारी है। *पुलिस अधीक्षक कुल्लू,* *जिला कुल्लू (हि0 प्र0)*

दिनांक 17.11.2025 पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से सूचना प्राप्त हुई कि एक HR नंबर का ट्रक, जिसमें गौवंश होने की आशंका है, मनाली की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर मनाली पुलिस द्वारा बुद्धा चौक, मनाली में नाकाबंदी की गई।

करीब 09:20 बजे ट्रक HR 58E-4982 आया, जिसे रुकने का संकेत देने पर चालक ट्रक को तेज़ी से आगे ले गया। तत्पश्चात IPH रेस्ट हाउस के पास वाहन को रोककर चैक किया गया, जहाँ ट्रक में पराली के नीचे से 5 गाय एवं 6 बैल जीवित पाए गए।

चालक की पहचान शौयब अली निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) तथा परिचालक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई।

इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं धारा 8 हिमाचल प्रदेश गो-वध निषेध अधिनियम 1979 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियोग की आगामी अन्वेषण प्रक्रिया जारी है।

*पुलिस अधीक्षक कुल्लू,*
*जिला कुल्लू (हि0 प्र0)*

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।