गुप्त सूचना के आधार पर कुल्लु पुलिस की होटल में रेड 7.52ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो आरोपी गिरफ्तार????!

गुप्त सूचना के आधार पर कुल्लू पुलिस की होटल में रेड 7.52 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो आरोपी गिरफ्तार,,,,

कुल्लू। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस थाना कुल्लु की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी स्थित होटल बालाजी में दबिश दी ।

दबिश के दौरान कमरा नंबर 102 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें रवी कुमार (40 वर्ष) पुत्र ज्ञान चंद, निवासी हाउस नंबर 9415/2, वार्ड नंबर 5, स्ट्रीट नंबर 6, गुरु गोविंद स्कूल के पास, चंदर लोक कॉलोनी, बस्ती जोधेवाल, लुंधियाना, पंजाब, तथा प्रीतम सिंह (38 वर्ष) पुत्र सेवा सिंह, निवासी हाउस नंबर 1275, स्ट्रीट नंबर 5, चंदरलोक कॉलोनी, रोहन रोड बस्ती जोधेवाल, लुधियाना, पंजाब के कब्जे से कुल 7.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस सन्दर्भ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई करने के उपरांत बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क की पहचान हेतु पुलिस द्वारा गहन पूछताछ व विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!