मणिकर्ण में 8 किलो 410 ग्राम चरस के साथ पकड़ा नेपाली तो भुंतर में 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ फरीदकोट का आरोपी गिरफ्तार
भुंतर, 3 दिसंबर। जिला कुल्लू पुलिस कप्तान मदनलाल के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। वहीं पुलिस थाना भुंतर ने भी माफिया पर पैनी नजर रखी है। इसी कड़ी में भुंतर पुलिस टीम ने टीम ने लिंक रोड बड़ा भुंतर में गश्त के दौरान तरसेम सिंह आयु 39 वर्ष पुत्र परम पाल सिंह निवासी गाँव व डाकघर पिपली तहसील व जिला फरीदकोट के कब्जा से 7.63 ग्रामचिट्टा बरामद किया । उपरोक्त तरसेम सिंह के विरूद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
वहीं मणिकर्ण थाना क्षेत्र के छलाल गांव में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक अहम कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक नेपाली युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 किलो 410 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू मदन लाल के पदभार संभालने के उपरांत चरस की यह बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस का कार्रवाई नशे के खिलाफ तेज हो गई है प्रतिदिन नशा नशा माफिया सलाखों के पीछे धकेल जा रहे हैं।
पुलिस दोनों मामलों में गहनता से छानबीन कर रही है। नेपाली मूल का यह व्यक्ति भारी मात्रा में चरस कहां से लाया और कहां पहुंचाना था पुलिस सख्ती से जांच कर रही है।








