*पुलिस थाना मनीकर्ण व पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:* *
दिनांक 24.02.2025 को थाना मणिकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 17/25 दर्ज की गई थी। यह मामला कसोल में स्थित एक जर्मन बेकरी से संबंधित है, जिसे नेपाली नागरिक संछलाल मोकतान संचालित कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा 45.71 ग्राम चरस, 05 हैश ब्राउनीज़, ₹840 नकद व एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को नोटिस पर रिहा किया गया था तथा बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच हेतु क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) भेजा गया था। दिनांक 10.06.2025 को प्राप्त फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार यह पुष्टि हुई कि जब्त की गई 05 हैश ब्राउनीज़ चरस से निर्मित हैं । फॉरेंसिक पुष्टि के पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.06.2025 को आरोपी संछलाल मोकतान को कसोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत प्राप्त की गई है। अभियोग में आगामी अनवेशन जारी है।
10 ग्राम चिट्टे के साथ भुंतर के काहूधार का युवक गिरफ्तार भुंतर, 8 जून। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा सिऊंड में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपी की पहचान साहिल परमार आयु 36 वर्ष पुत्र सुरेश परमार निवासी गांव कहुधार डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
दिनांक 05.06.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा राऊगी नाला समीप कराड़सू में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *847 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान जय प्रकाश (40 वर्ष) पुत्र श्री रिड़कू राम निवासी गांव खल्टु डाकघर कराड़सू तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*पुलिस थाना भून्तर व पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:*
दिनांक 31.05.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार “आर्ट कैफै एण्ड पार्वती होम स्टै” में दबिश की गई तथा कमरा न0 101 की नियमानुसार तलाशी के दौरान अरविन्द (20 वर्ष) पुत्र श्री विजु निवासी वलियाकुलंगरा, आलाप्पुड़ा (केरला) के कब्जा से *0.28 ग्राम एल. एस. डी. (LSD) व 12.33 ग्राम चरस* बरामद की गई है। इस संदर्भ मे आरोपी अरविन्द के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण मे धारा 20,22 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फ़रोखत का पता लगाया जा रहा है। अभियोग मे आगामी अन्वेशन जारी है।
मणिकर्ण के रशोल में ब्लाइंड हत्याकांड का दूसरा आरोपी की गिरफ्तारी इसी वर्ष 7-8 जनवरी की मध्यरात्रि को मणिकर्ण क्षेत्र के गांव रशोल में एक ब्लाइंड हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस संदर्भ में 8 जनवरी को पुलिस थाना मणिकर्ण में अभियोग संख्या 04/25 अंतर्गत धारा 103, 109, 331(4), 311, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को 16 जनवरी को गिरिफ्तार किया गया था तथा हत्या में संलिप्त एक अन्य आरोपी रिंकू आयु उम्र 31 वर्ष पुत्र मदन लाल, निवासी नौलथा, तहसील इसराना, जिला पानीपत (हरियाणा) की लगातार तलाश जारी थी जिसे 25 मई को कागदाना, जिला सिरसा (हरियाणा) से गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी को 26 मई मंगलवार को माननीय अदालत कुल्लू में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। हर पहलू पर अन्वेषण जारी है।
विशेष अन्वेषण दल, जिला कुल्लू द्वारा दिनांक 25.05.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया । मनाली कोर्ट परिसर के पीछे गोंपा रोड स्थित एक मकान में दबिश दी गई, जहाँ एक युवक किराये पर कमरा लेकर रह रहा था । दबिश के दौरान युवक के कब्जे से *44.920 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद की गई। आरोपी की पहचान संदीप सिंह (26 वर्ष) पुत्र श्री स्वरूप सिंह, निवासी जबोवाल, डाकघर भेगोनाल, तहसील पुलाथ, जिला कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है । उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत करकेआरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है । साथ ही, बरामद नशे की खरीद-फरोख्त से संबंधित आपराधिक नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान हेतु गहन जांच जारी है ।
*चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर गिरफ्तार:-* दिनांक 11.03.2025 को थाना मणिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी के क्षेत्राधिकार के सरसाड़ी गांव में दो घरों में अज्ञात चोरों द्वारा गहनों एवं नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच आरंभ की थी। अन्वेषण के दौरान उक्त घटना को अंजाम देने में मेहर सिंह उर्फ मेहरू पुत्र श्री उत्तम राम निवासी दलाशनी तहसील भूंतर जिला कुल्लू की संलिप्तता होनी पाई जा रही थी। उपरोक्त व्यक्ति पूर्व में भी कई चोरी की वारदातों में शामिल संलिप्त रहा है तथा घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग जाता था। कुल्लू पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 23.05.2025 को मेहरू उपरोक्त को उसके दो अन्य साथियों – विक्की बंगाली निवासी भियूली तथा राहुल निवासी सुहड़ा मोहल्ला मंडी के साथ जिला मंडी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मेहरू के ब्यान तथा विक्की की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहनों को मंडी से बरामद कर लिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
*पुलिस थाना मनाली व पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:* *पुलिस थाना मनाली का मामला:* दिनांक 24.05.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अलेउ में एक रिहायशी मकान में धरातल मंजिल में रह रहे किरायेदार अक्षय उर्फ सुखी (29 वर्ष) पुत्र श्री बंसी लाल गांव पीपली डाकघर डरबार तहसील सरकाघाट जिला मंडी व राकेश कुमार उर्फ रतनु (31 वर्ष) पुत्र श्री अशोक कुमार गाँव व डाकघर बडोह तहसील बडोह जिला कांगड़ा के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की तलाशी के दौरान *11.290 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की गई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है । *पुलिस थाना बंजार का मामला:* दिनांक 24.05.2025 को पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जिनमें *पहले मामले* में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान चिपनी गाँव में खेत में उगाई हुई *लगभग 2159 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद कर नष्ट किया गया तथा अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती संजीव कुमार निवासी गाँव चिपनी डाकघर बठाहड़ तहसील वन्जार के द्वारा करनी पाई जा रही है । *दूसरे मामले* में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान चिपनी में ही खेत में उगाये हुए लगभग *463 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद कर नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्ति के विरुद्द अभियोग दर्ज किया गया है। उपरोक्त दोनों अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।