10 ग्राम चिट्टे के साथ भुंतर के काहूधार का युवक गिरफ्तार
भुंतर, 8 जून। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा सिऊंड में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपी की पहचान साहिल परमार आयु 36 वर्ष पुत्र सुरेश परमार निवासी गांव कहुधार डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है ।
उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।








