*चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर गिरफ्तार:-* दिनांक 11.03.2025 को थाना मणिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी के क्षेत्राधिकार के सरसाड़ी गांव में दो घरों में अज्ञात चोरों द्वारा गहनों एवं नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच आरंभ की थी। अन्वेषण के दौरान उक्त घटना को अंजाम देने में मेहर सिंह उर्फ मेहरू पुत्र श्री उत्तम राम निवासी दलाशनी तहसील भूंतर जिला कुल्लू की संलिप्तता होनी पाई जा रही थी। उपरोक्त व्यक्ति पूर्व में भी कई चोरी की वारदातों में शामिल संलिप्त रहा है तथा घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग जाता था। कुल्लू पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 23.05.2025 को मेहरू उपरोक्त को उसके दो अन्य साथियों – विक्की बंगाली निवासी भियूली तथा राहुल निवासी सुहड़ा मोहल्ला मंडी के साथ जिला मंडी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मेहरू के ब्यान तथा विक्की की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहनों को मंडी से बरामद कर लिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

*चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर गिरफ्तार:-*

दिनांक 11.03.2025 को थाना मणिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी के क्षेत्राधिकार के सरसाड़ी गांव में दो घरों में अज्ञात चोरों द्वारा गहनों एवं नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच आरंभ की थी।

अन्वेषण के दौरान उक्त घटना को अंजाम देने में मेहर सिंह उर्फ मेहरू पुत्र श्री उत्तम राम निवासी दलाशनी तहसील भूंतर जिला कुल्लू की संलिप्तता होनी पाई जा रही थी। उपरोक्त व्यक्ति पूर्व में भी कई चोरी की वारदातों में शामिल संलिप्त रहा है तथा घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग जाता था। कुल्लू पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

दिनांक 23.05.2025 को मेहरू उपरोक्त को उसके दो अन्य साथियों – विक्की बंगाली निवासी भियूली तथा राहुल निवासी सुहड़ा मोहल्ला मंडी के साथ जिला मंडी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मेहरू के ब्यान तथा विक्की की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहनों को मंडी से बरामद कर लिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!