Advertisements
7k Network

अपराध

आज दिनांक 16.07.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा गश्त के दौरान बडा भूईन फोरलेन समीप रेन शेल्टर में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *895 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान रमेश खडका (28 वर्ष) पुत्र श्री भोपेन्द्ररा खडका निवासी गांव तामारी डाकघर महत तहसील खावन्गवगर जिला रूकम पूर्वा नेपाल हाल रिहाईश ग्राहण डाकघर मनीकरण जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

आज दिनांक 15.07.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा हाथीथान फोरलेन पुल के निचे गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *9 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद* की गई है । आरोपी की पहचान कुलदीप (23 वर्ष) पुत्र श्री जीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हुरला तहसील भून्तर जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

दिनांक 13.07.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नवीन पार्किंग (गोम्पा रोड मनाली) के समीप एक रिहायशी मकान के तीसरी मंजिल में रह रहे किरायेदार विक्रम सिंह @ विक्की (26 वर्ष) पुत्र श्री सुरेश चन्द निवासी उमरी विजर्ग डाकघर रेरिया तहसील डेरापुर जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) व एक युवती निवासी टिक्कावनी डाकघर योल कैन्ट जिला कांगड़ा के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की विधिवत तलाशी के दौरान *7.140 ग्राम चिट्टा/हैरोइन* बरामद की गई है । उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा बुद्धा चौक वोल्वो बस स्टैंड मनाली के समीप गश्त/ यातायात व्यवस्था डियुटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 10.790 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गई है । आरोपी की पहचान तरसेम (40 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी मकान न0 49, वार्ड न0 28, पीपल वाला चौक पुराना बाजार तहसील व जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

आज दिनांक 04.07.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान डूंखरा समीप स्वास्तिक कैम्प में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *642 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान शिवम सिंह (24 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री नारायण सिंह निवासी 163, बनारस रोड़, सालकिया हावड़ा-6 पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है । उक्त शिवम सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

आज दिनांक 01.07.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा गश्त के दौरान एयरपोर्ट गेट भून्तर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *24 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की गई है । आरोपी की पहचान प्रथम गुप्ता (25 वर्ष) पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद निवासी फ्लैट न० 1-डी, टॉवर न० 2, ए पी वॉनडर्स रिथाला डाकघर रोहिणी, सेक्टर न० 7, जिला उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

हरियाणा के दो युवकों से 105.62 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद। पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर माउंटेनएरिंग इंस्टिट्यूट, अलेउ के समीप विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया । इस दौरान कपिल कुमार (उम्र 29 वर्ष) पुत्र सतपाल सिंह, निवासी जलालपुर कलां, जिला जींद (हरियाणा) एवं संचित (उम्र 27 वर्ष) पुत्र हरविंद्र पाल, निवासी 28/13 स्कीम नं. 6, गांधी नगर, जिला जींद (हरियाणा) को संदेह के आधार पर चेक किया गया । तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 105.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई । इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।प्रारंभिक पूछताछ व अनुसंधान के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बुर्जीधार समीप मलाणा डैम में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 137 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है । आरोपी की पहचान सूरज प्रदीप भूते (30 वर्ष) पुत्र प्रदीप भूते निवासी मकान न0 74, अट भोस्ते तहसील श्रीवर्धन जिला रायगड़, महराष्ट्र के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है । जागृत हिमाचल

Live Cricket Update