आज दिनांक 15.07.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा हाथीथान फोरलेन पुल के निचे गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान *9 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद* की गई है । आरोपी की पहचान कुलदीप (23 वर्ष) पुत्र श्री जीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हुरला तहसील भून्तर जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।








