एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुल्लू की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान सेउवाग में PNB बैंक के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹31,000/- की नगदी* बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की गई है:
1. अमन शर्मा (उम्र 36 वर्ष) पुत्र स्व० श्री ओम प्रकाश शर्मा, निवासी फताहपुर चबाल रोड, सतनाम नगर कलौनी, डाकघर हकीमा गेट, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब)
2. कुलदीप सिंह (उम्र 38 वर्ष) पुत्र श्री संतोष सिंह, निवासी गांव माला बाली, डाकघर जुझर सिंह एवेन्यू, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब)
इस संदर्भ में आज 19.07.2025 को उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 व 29, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।








