5 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी का युवक मनाली में गिरफ्तार मनाली। पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा IPH स्टोर आलू ग्राउंड के समीप गश्त के दौरान अनिल कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्व. दुनी चन्द निवासी गांव कोठी स्नेहड डाकघर व तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया । उपरोक्त आरोपी अनिल कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
दिनाँक 22.04.2025 को पुलिस थाना भुन्तर की टीम ने नाकाबन्दी के दौरान मुकाम सियुन्ढ में कुशल कुमार (21 वर्ष) सपुत्र श्री रवि कुमार निवासी वलसारी डाकघर छियाल तहसील मनाली जिला कुल्लू के कब्जा से *460 ग्राम चरस* बरामद की है । इस सन्दर्भ में पुलिस थाना भुन्तर में अभियोग धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है तथा अभियोग में बरामदा चरस की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
29 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की गिरफ्त में गुप्त सूचना के आधार पर योजना के अनुसार लंका बेकर स्थित किराए के मकान में दी दबिश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सूचना के आधार पर योजना के अनुसार लंका बेकर स्थित किराए के मकान में दबिश दी जहां से टीम ने दो व्यक्तियों को 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि टीम में इंस्पेक्टर गगन सिंह ,एचसी सारंग, एचएचसी नितेश, कांस्टेबल दिनेश गिर, कांस्टेबल अशोक शामिल थे। टीम ने आरोपी प्रेम चंद (35) पुत्र ढाले राम गांव दियार धार डाकघर दियार तहसील भुंतर जिला कुल्लू तथा रमन कुमार (25) पुत्र रतन चंद वी.पी.ओ. पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच के लिए मामला कुल्लू थाना के सुपुर्द किया गया है।
देशी शराब की 24 बोलें पकड़ी, सब्जी की दुकान में होती थी सप्लाई भुंतर। पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गड़सा में एक सब्जी की दुकान की तलाशी के दौरान 24 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद की गई है । इस संदर्भ में आलम चंद निवासी धारा डाकघर गड़सा के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है । सब्जी की आड़ में कब से देसी शराब सप्लाई होती थी पुलिस छानबीन में जुटी है । वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान गांव दाड़ी के समीप उगाई हुई लगभग 6000 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भून्तर में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।
पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा सब्जी मंडी भून्तर के समीप पार्किंग में गश्त के दौरान अनिल कुमार (39 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव छोटी शमशी डाकघर शमशी तहसील भून्तर के कब्ज़ा से 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। उपरोक्त आरोपी अनिल कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।jagrit himachal Kullu Police
दिनांक 14.03.2025 को पुलिस थाना कुल्लू के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी अखाड़ा बाज़ार, कुल्लू की टीम द्वारा आखाड़ा बाजार कुल्लू सब्जी मंडी रोड़ पर गश्त के दौरान भवन सूद (40 वर्ष) पुत्र श्री महिंद्र पाल निवासी मकान न० 139, वार्ड न० 02 अखाड़ा बाजार, कुल्लू के कब्ज़ा से *6.88 ग्राम चरस तथा 6.52 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की गई है । उपरोक्त आरोपी भवन सूद के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20,21,25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
पुलिस ने मनाली में चिट्टा व मणिकर्ण में चरस के साथ तस्कर दबोचे। आज दिनांक 08.03.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा एन एच पी सी कलोनी के पास गश्त के दौरान किशन ठाकुर आयु 25 वर्ष पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी गांव नीणू डाकघर गड़सा तहसील भुंतर के कब्जा से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उपरोक्त आरोपी किशन ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। उधर पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लिंक रोड बरान के समीप एन एच सड़क में कमल (32 वर्ष) पुत्र संजू निवासी गांव वामीनाला डाकघर हुरला तहसील भुंतर के कब्जा से *221.390 ग्राम चरस बरामद की गई है। उपरोक्त आरोपी कमल के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।