29 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की गिरफ्त में गुप्त सूचना के आधार पर योजना के अनुसार लंका बेकर स्थित किराए के मकान में दी दबिश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सूचना के आधार पर योजना के अनुसार लंका बेकर स्थित किराए के मकान में दबिश दी जहां से टीम ने दो व्यक्तियों को 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि टीम में इंस्पेक्टर गगन सिंह ,एचसी सारंग, एचएचसी नितेश, कांस्टेबल दिनेश गिर, कांस्टेबल अशोक शामिल थे। टीम ने आरोपी प्रेम चंद (35) पुत्र ढाले राम गांव दियार धार डाकघर दियार तहसील भुंतर जिला कुल्लू तथा रमन कुमार (25) पुत्र रतन चंद वी.पी.ओ. पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच के लिए मामला कुल्लू थाना के सुपुर्द किया गया है।

29 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की गिरफ्त में
गुप्त सूचना के आधार पर योजना के अनुसार लंका बेकर स्थित किराए के मकान में दी दबिश

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सूचना के आधार पर योजना के अनुसार लंका बेकर स्थित किराए के मकान में दबिश दी जहां से टीम ने दो व्यक्तियों को 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि टीम में इंस्पेक्टर गगन सिंह ,एचसी सारंग, एचएचसी नितेश, कांस्टेबल दिनेश गिर, कांस्टेबल अशोक शामिल थे। टीम ने आरोपी प्रेम चंद (35) पुत्र ढाले राम गांव दियार धार डाकघर दियार तहसील भुंतर जिला कुल्लू तथा रमन कुमार (25) पुत्र रतन चंद वी.पी.ओ. पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच के लिए मामला कुल्लू थाना के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।