दिनाँक 05.05.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा IPH पम्प हाउस समीप हाथीथान में गश्त के दौरान कालू राम (45 वर्ष) पुत्र श्री हंस राज निवासी गांव व डाकघर डोभी तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से *06 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन* बरामद की है । इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी कालू राम के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।








