पारला भुंतर में चोर चढ़ा लोगों के हत्थे पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी चोरी की घटना
जागृत हिमाचल
कुल्लू कुल्लू भुंतर सहित जिला के विभिन्न क्षेत्रों में में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। भुंतर में बीते दिनों दिनों चोर बड़ा भुईन के रहने वाले लक्की ब्लॉगर के घर दीनदहाड़े चोरी कर गया। यही नहीं इस एरिया में कई घरों में सेंध मारी कर चुका है। लोगों का कहना है कि चोर कपड़े, जूते, वर्तन, सिलेंडर आदि पर हाथ साथ करता था।
बड़ा भुईन में चोरी की घटना बढ़ने से लोग सकते में आ गए और उन्होने सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया। और फुटेज खंगालने से पता चला कि एक नेपाली मूल का युवक चोरी की बरदातों को अंजाम दे रहा है जो यही पड़ोस में किराए पर रहता है । जानकारी के अनुसार यह नेपाली छोटी उम्र का है किसी ठेकेदार के पास काम भी करता है।
जागरूक नागरिकों ने सतर्कता के साथ इस नेपाली चोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है चोर ने कड़ी पूछताछ के बाद अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। लोगों ने चोर को पुलिस की हवाले कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी भुंतर इशांत सेन ने बताया कि चोर को पकड़ लिया है। पुलिस चोर से सही से पूछताछ कर रही है।








