पुलिस थाना भुंतर एबं पुलिस थाना पतलीकूहल द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही।

*पुलिस थाना भून्तर एवं पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही*

जिला कुल्लू में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भून्तर एवं पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई है।

प्रथम मामले में, आज दिनांक 30.12.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर शुरढ़ क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान किरायेदार राजेश कुमार (49 वर्ष) पुत्र श्री मनवीर, निवासी गांव देउखुरी, डाकघर देउखुरी, तहसील एवं जिला डांगगुराही (नेपाल) के कमरे से *503 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में NDPS Act की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई है।

दूसरे मामले में, पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान 16 मील के समीप OASIS RIVER VIEW ढाबा के पास बीर सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खलोगी, डाकघर खड़ीहार, तहसील एवं जिला कुल्लू के कब्जे से *334 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में NDPS Act की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियोगों में बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला एवं स्रोत का पता लगाने हेतु आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अभियोगों में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!