दिनांक 07.04.2025 को पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने शांगणा पुल के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक टैंम्परेरी नम्बर वाली कार (T0326HR2227) को चैकिंग हेतु रोका । चैकिंग के दौरान गाड़ी में सावार ज़िला रोहतक (हरियाणा) के तीन युवक व एक युवती के कब्ज़े से कुल *23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)* बरामद की गई है ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मणिकर्ण में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21, 25 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।








