*उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी*
कुल्लू
आज दिनांक 09.03.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा अभियोग संख्या 74/21 दिनांक 06.04.2021, धारा 452, 323, 504, 506, 427 IPC, थाना भुंतर में वांछित दो उद्घोषित अपराधियों सौरभ शर्मा (33 वर्ष) पुत्र श्री अशोक शर्मा निवासी गाँव शूरड, डा0 खोखन, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू तथा गौरव शर्मा (36 वर्ष) पुत्र श्री अशोक शर्मा निवासी गाँव शूरड, डा0 खोखन, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को सैनिक चौक भुंतर के समीप कार पार्किंग से गिरफ्तार किया गया है।
उक्त दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय CJM, L&S, कुल्लू द्वारा दिनांक 27.12.2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।








