आम आदमी के सपनों की उड़ान, सशक्त भारत की पहचान
उड़ान विमानन विकास की ओर एक सशक्त कदम
भुंतर, 2 अप्रैल। भारत की विमानन यात्रा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना – संशोधित उड़ान (उड़ान) को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति मिलना, देशभर के नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस योजना की मुख्य विशेषताएं देशभर में 100 हवाई अड्डों का विकास। पहाड़ी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, द्वीपीय केंद्र शासित प्रदेशों, पूर्वोत्तर क्षेत्र तथा आकांक्षी जिलों में 200 हेलीपोर्ट का विकास। हवाई अड्डों के विकास के लिए “चैलेंज मोड” को अपनाना, जिसके अंतर्गत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मांग और तैयारी के आधार पर हवाई अड्डों का नामांकन करेंगे, जिससे बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास संभव होगा।
हवाई अड्डों के संचालन की स्थिरता सुनिश्चित करने तथा









