पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशा ठाकुर के घर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
पिछले कल एक दर्दनाक घटना में पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशा ठाकुर के घर में अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी भयानक थी कि घर की छत पर लगे पंखे तक पिघल गए।
बताया जा रहा है कि लकड़ी की पेलिंग बारूद की तरह जल उठी , जिससे कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई के कारण आसपास के मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। लेकिन आशा ठाकुर के मकान की ऊपरी मंजिल व उसमे रखा सामान पूरी तरह जल गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोग लगातार मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।














