ड्रेजिंग एवं खनन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय हाल में सम्पन्न हुई।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के माध्यम से नदियों में बाढ़ के खतरों को कम करने और आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से नदी तल में ड्रेजिंग और खनन कार्यों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

समिति की बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि समिति का उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम के लिए ड्रेजिंग योग्य क्षेत्रों की पहचान करना, राजस्व दस्तावेज तैयार करना और निर्देशांक सुनिश्चित करना तथा ड्रेजिंग की जाने वाली सामग्री की मात्रा निर्धारित करने के लिए वन विभाग के माध्यम से ‘रैपलेनिशमेंट स्टडी’ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कि इसके लिए उद्योग विभाग 3 मीटर की गहराई तक खनन योजना को मंजूरी देगा।

बैठक में निविदा कमेटी की द्वारा ड्रेजिंग को लेकर बनाए गए निविदा संविदा के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसके आधार पर ड्रेजिंग कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम द्वारा आधार मूल्य निर्धारित कर नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ड्रेजिंग की गहराई का निर्धारण स्थल की आवश्यकता और वैज्ञानिक अध्ययन की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।

उपायुक्त ने खनन विभाग के अधिकारियों को खनन के लिए चिन्हित सभी स्थलों का पूर्ण ब्यौरा तथा छायाचित्रों सहित नियमित रूप से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर सख़्त कदम उठाए जाएंगे तथा खनन साइटों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी सक्षम अधिकारियों को अवैध खनन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रस्तुत टेंडर दस्तावेज का अनुमोदन किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल, एसडीएम निशांत ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, डीएफओ एंजेल चौहान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित कुमार, खनन अधिकारी वाईआर आजाद, एनएचएआई के उप प्रबंधक देवव्रत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

*उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी* आज दिनांक 16.04.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा शिकायत न० 611-1/2020 धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना सदर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी खीम चंद (41 वर्ष) पुत्र श्री बालक राम, निवासी गाँव बाशिंग डाकघर बबेली तहसील व ज़िला कुल्लू को भूतनाथ ब्रिज, कुल्लू के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है । उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू द्वारा दिनांक 30.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

दिनांक 12.04.2026 को पुलिस चौकी ज़री की टीम ने डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक (HP 66A-8167) को चैकिंग हेतु रोका । चैकिंग के दौरान बाइक पर सावार जम्मू कश्मीर के दो युवकों के कब्जे से कुल *667 ग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की गई है । इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20, 25 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

कुल्लू में अपराध नियंत्रण और पुलिस कर्मियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कुल्लू, 09 अप्रैल 2026 जिला कुल्लू में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन बाशिंग के सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुल्लू श्री मदन लाल ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री शेर सिंह, श्री राजेश कुमार एवं श्री क्षमा दत्त सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके समयबद्ध और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिले में हाल ही में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मदन लाल ने कहा कि जिला पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशा ठाकुर के घर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान पिछले कल एक दर्दनाक घटना में पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशा ठाकुर के घर में अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी भयानक थी कि घर की छत पर लगे पंखे तक पिघल गए। बताया जा रहा है कि लकड़ी की पेलिंग बारूद की तरह जल उठी , जिससे कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई के कारण आसपास के मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। लेकिन आशा ठाकुर के मकान की ऊपरी मंजिल व उसमे रखा सामान पूरी तरह जल गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग लगातार मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

क्रिकेट लाइव स्कोर

Advertisements

You May Like This

दिनांक 07.04.2025 को पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने शांगणा पुल के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक टैंम्परेरी नम्बर वाली कार (T0326HR2227) को चैकिंग हेतु रोका । चैकिंग के दौरान गाड़ी में सावार ज़िला रोहतक (हरियाणा) के तीन युवक व एक युवती के कब्ज़े से कुल *23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)* बरामद की गई है । इस संदर्भ में पुलिस थाना मणिकर्ण में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21, 25 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

दिनांक 02/03/2026 को STF कुल्लू की टीम ने भुंतर – मणिकर्ण रोड पर स्थान siund के पास नाकाबंदी के दौरान *दो व्यक्तियों से 5.34 gm Heroin/चिट्ठा तथा 91500 कैश बरामद किया।* उपरोक्त दोनों आरोपी मणिकरण से भुंतर की तरफ एक टैक्सी से आ रहे थे। आरोपीयों की पहचान अमरजीत सिंह सुपुत्र गुरमीत सिंह RO H No 257LB St No 1 न्यू कपूर नगर सुल्तानविंद रोड अमृतसर पंजाब उम्र 28 साल तथा सुशांन सुपुत्र भौजा पुजारी RO नजदीक मंजू नाथ टायर फैक्ट्री कुलशेखर बंगलौर उम्र 29 साल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में एनडी&पीएस एक्ट की धारा 21व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।आगे की जांच थाना भुंतर द्वारा की जा रही है।