स्व0श्री लाल चंद प्रार्थी की 110 वी जयंती आज भुट्टिको के सभागार में बनाई गई ????

स्व0 श्री लाल चन्द प्रार्थी की 110वी जंयती आज भुट्टिको के

सभागार में मनाई गई। भुट्टिको के अध्यक्ष एंव पूर्व वागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर सभा निदेशक मण्डल के सदस्यों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि स्व0 लाल चन्द प्रार्थी 1966 में हि0प्र0 सरकार में पहले लोक संस्कृति व सहकारिता मंत्री बनंे। उन्होनें लोक संस्कृति को वढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। प्रार्थी जी कुल्लू जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक दूरदर्शी जनसेवक के रूप में याद किए जाते हैं लोक कला, संस्कृति और पहाड़ी सभ्यता के लिए उनके योगदान को आज पूरा प्रदेश याद करता है। जन सेवक के रूप में कुल्लू मनाली के विकास की पराकाष्ठा कलाकेन्द्र, अस्पताल, कॉलेज निर्माण, और पर्यटन विकास आदि के रूप में आज हम सब के सामने है। कुल्लू में हिमाचल प्रदेश का सवसे वडा खुला लोक सांस्कृतिक मंच (लाल चंद प्रार्थी कला केन्द्र) एक अनूठा उदाहरण है। यह मंच आज कुल्लू ही नही अपितु पूरे प्रदेश की शान है। कुल्लू के पांरम्परिक परिधानों को उन्होनें हमेशा तरहजीह दी है। भुट्टिको की ओर से स्व0 लाल चन्द प्रार्थी जी की स्मृति में प्रतिवर्ष पहाड़ी भाषा कला संस्कृति-सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है तथा इन्ही की याद में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाता है।
इस अवसर पर भुट्टिको उपाध्यक्ष मोहर सिंह निदेशक मडण्ल के सदस्य आत्मा राम, ईन्द्रा देवी, कार्यवाहक मुख्य महाप्रबन्धक सूरती देवी, महाप्रबंन्धक किशन चन्द, नीना ठकाुर, कविता ठाकुर, वीना देवी, सुरेन्द्र, ओम प्रकाश , रोशन नेगी, शशी ठाकुर, सुषमा, मीरा देवी ,सुनील ठाकुर, यशवीर ठाकुर, गौरव ठाकुर, लेखराज, मनीष चांद किशोर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

भुट्टिको।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।