उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने तांदी गांव में बुधवार को हुई आगजनी की घटना से प्रभावित गांव का किया दौरा।

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने तांदी गांव में बुधवार को हुई आगज़नी की घटना से प्रभावित गांव का किया दौरा
Jagrit himachal

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज बंजार के जीभी के निकट तांदी गांव में बुधवार को हुई आगज़नी की घटना से प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने आगजनी से प्रभावित लोगों के लिए चलाए गए राहत कार्यों का जायज़ा लिया।
उन्होंने कहा कि प्रभावितों के लिए राहत के तौर पर नियमानुसार 15 हज़ार रुपए प्रति परिवार दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से 50 हजार रुपए प्रति परिवार के रूप में 33 प्रभावित परिवारों को कुल 16 लाख 50 रुपए की राहत राशि प्रदान की गई है।इसके साथ ही आवश्यक सामान, कंबल, खाना पकाने के बर्तन, हाइजीन किट तथा तिरपाल इत्यादि भी प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी प्रभावितों की किसी भी प्रकार की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस के लिए भी व्यवस्था की जाएगी तथा उन्होंने दो मोबाइल टॉयलेट गांव में स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत भी की।सभी प्रभावित लोगों ने प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से राहत कार्य करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन ने तुरन्त कदम उठाते हुए अग्निशमन सहित आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की है, जिसके लिए लोगों ने उपायुक्त का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, कुल्लू के विधायक सुन्दर ठाकुर, एसडीएम पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। DC Kullu Sunder Singh Thakur Sukhvinder Singh Sukhu

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।