*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अटल टनल रोहतांग का दौरा*




राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज हिमाचल की गौरवशाली अटल टनल, रोहतांग का दौरा किया।
यह सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण टनल मनाली को साल भर लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़े रखती है। इसका उद्घाटन 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था।
इस मौके पर राष्ट्रपति जी ने कहा —
> “अटल टनल विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग का एक अद्भुत चमत्कार है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने इसे बड़े समर्पण के साथ बनाया है। यह टनल सबसे कठिन इलाकों में भी देश को जोड़ने के भारत के संकल्प और तकनीकी ताकत का प्रतीक है।”
9.02 किलोमीटर लंबी यह टनल समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊँचाई पर बनी दुनिया की सबसे ऊँची टनलों में से एक है, जो लेह-लद्दाख के लिए भी बेहद अहम है।





