Advertisements
7k Network

January 2, 2025

आज दिनांक 02.01.2025 को उदघोषित अपराधी सेल कुल्लू द्वारा एक मुहिम के अंतर्गत अभियोग संख्या 173/2018 दिनांक 07.07.2018 अधीन धारा 380,454,120B IPC पुलिस थाना मनाली में वांछित उदघोषित अपराधी किरण कुमार (41 वर्ष) पुत्र श्री लोत राम निवासी गाँव शुरु डाकघर प्रीणी तहसील मनाली जिला कुल्लू को नेचर पार्क मोहल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। उपरोक्त किरण कुमार को दिनांक 06.04.2024 को माननीय अदालत JMFC मनाली द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।

दिनांक 26.12.2024 को पुलिस थाना सैन्ज में अभियोग संख्या 81/24 अन्तर्गत धारा 305,331(4) BNS दर्ज हुआ था । जिसमें अन्वेषण को दौरान उच्च अफसरानवाला के उचित दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस टीम ने वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपी पुष्प राज (26 बर्ष) पुत्र श्री इंजन कुमार निवासी गाँव व डाकघर नालागढ़ तहसील सैन्ज व शिवम राणा (26 वर्ष) पुत्र श्री जोगीन्दर सिंह राणा निवासी गाँव व डाकघर नालागढ़ तहसील सैन्ज को तलाश करके दिनांक 31.12.2024 को चंडीगढ़ में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा चोरीशुद्दा सोने के आभूषण ( लगभग 20 तोला सोना) बरामद किये गये है । उपरोक्त आरोपियों को दिनांक 01.01.2025 को माननीय अदालत में पेश करके दिनांक 03.01.2025 तक 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

दिनांक 01.01.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने छनेत सड़क लिंक रोड़ भ्रैण समीप छरोड़ नाला में नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटर न0 HP14 D-7797 को चैकिंग के लिए रोका, तो स्कूटर पर सवार अंकुश (20 वर्ष) पुत्र श्री भगत राम निवासी सिहारडी मुस्लमाना डाकघर धर्मपूर तहसील कसौली जिला सोलन तथा दिव्य (19 वर्ष) पुत्र श्री नरोतम चौहान निवासी गुठाहं डाकघर सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन के कब्ज़ा से *145 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की है । इस संदर्भ में उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके इन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

दिनांक 01.01.2025 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने नगर पतलीकुहल सड़क समीप बनौण मोड़ में गश्त के दौरान अजय भारती (21 वर्ष) पुत्रश्री सेस राम निवासी गांव बरनोट डाकघर अरछंडी तहसील व जिला कुल्लू के कब्ज़ा से *154 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की है । उपरोक्त आरोपी अजय भारती के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।

Live Cricket Update