विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में क्विज़, भाषण, चित्रकला, शिल्प तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवायी गयीं। हिमानी तथा गीतांजलि ने मंच संचालन किया।

विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में क्विज़, भाषण, चित्रकला, शिल्प तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवायी गयीं। हिमानी तथा गीतांजलि ने मंच संचालन किया।
भाषण प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन से दसवीं की नव्या प्रथम तथा आर्यभट्ट सदन से दसवीं की ही शिवांगी द्वितीय, विवेकानंद सदन से आठवीं की निवेदिता और आर्यभट्ट सदन से आठवीं की ही इशिता तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता तीन समूहों में करवाई गई। प्राथमिक समूह में कार्तिक शर्मा प्रथम, सात्विक ठाकुर व तन्वी द्वितीय तथा अथर्व व निमिषा तृतीय रहे। माध्यमिक समूह में शानवी ठाकुर प्रथम, शाशवी द्वितीय तथा अनिकेत ठाकुर व स्वास्तिक तृतीय स्थान पर रहे। उच्च समूह में शिवांगी प्रथम, सिमरन द्वितीय तथा रितिका तृतीय स्थान पर रहे। नैंसी को सांत्वना पुरस्कार और खुशबू तथा तानिया को प्रशंसा पुरस्कार दिए गए।
नारा लेखन प्रतियोगिता में स्वास्तिक व साक्षी प्रथम, यशस्वी व रागिनी द्वितीय तथा सानिध्य व सानिया तृतीय स्थान पर रहीं।
शिल्पकला में नौवीं की सिमरन व चौथी का अक्षित प्रथम रहे। पांचवीं के आरव व शिवांश ठाकुर तथा तीसरी का आरुष द्वितीय रहे। चौथी के सक्षम व नितिन तीसरे स्थान पर रहे।
क्विज में भगतसिंह सदन प्रथम, स्वामी विवेकानंद सदन द्वितीय तथा संत कबीर सदन तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मण्डल में जगदीश, इंद्रा, अनु, रीनू शर्मा, प्रेमा व सुनीता शामिल थे।
प्रशासक कैलाश गौतम ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में पर्यावरण एक संवेदनशील मुद्दा है जिस पर हर रोज़ बात होनी चाहिए। पृथ्वी अपने संतुलन के लिए सब कुछ स्वयं करने में सक्षम है। हमें केवल इस पृथ्वी को स्वच्छ रखना है। इतना सा प्रयास सभी को करना चाहिए। पृथ्वी हमें स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु, स्वच्छ जमीन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाती है। हमारा इसमें योगदान शून्य है। केवल प्रदूषण फैलाने में हमारी भूमिका है। हमें केवल इतना भर काम करना है कि गन्दगी नहीं फैलानी है।
इस अवसर पर स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम व सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। इंद्रा, प्रेमा, हिमानी, अनु, सुनीता, सोमिला, रीनू शर्मा, अंजली, ज्योति, गीतांजलि, सरिता, जगदीश, नरेश, चम्पा, तनुजा, संदीप, ममता, रीनू कुमारी, हीरामणि, रीनू, रजीना आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।