ग्लोबल विलेज स्कूल में अलंकरण व शपथ ग्रहण समारोह …
आज ग्लोबल विलेज स्कूल, हुरला, कुल्लू में स्टूडेंट कौंसिल में शामिल पदाधिकारियों को उनके पदों से अलंकृत करके शपथ दिलाई गयी। इस कार्यक्रम का मंच संचालन दो अध्यापकों हिमानी व गीतांजलि ने किया।
हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में कृतिका शर्मा को स्कूल कैप्टन तथा सोनाली को स्कूल वाइस-कैप्टन चुना गया था। ततपश्चात कौंसिल का विस्तार किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तुरन्त प्रभाव से कौंसिल को विस्तार दिया। आठ क्लब व कमेटियां बनाई गईं। विवेक को इको क्लब, किंजल को साहित्यिक क्लब, गौरव को आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब, सूर्यांश को रंगमंच व सांस्कृतिक क्लब, उपलक्ष महाजन को साइंस क्लब, सूर्यान्शी को सङ्गीत क्लब, विशेष कुमार को खेलकूद क्लब तथा नव्या को अनुशासन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
चार सदनों में राधिका को आर्यभट्ट हाउस, शिवांगी को भगत सिंह हाउस, धिवांशु को संत कबीर हाउस तथा आयुष को विवेकानंद हाउस का कैप्टन चुना गया।
इसके अलावा दस मॉनिटर चुने गए जिनमें पहली कक्षा से मानवी, दूसरी कक्षा से ऋत्विक महाजन, तीसरी कक्षा से महक, चौथी कक्षा से आराध्या, पांचवीं कक्षा से सौम्या, छठी कक्षा से मनन नेगी, सातवीं कक्षा से ल्हामो, आठवीं कक्षा से विपिन, नौवीं कक्षा से ध्रुव व दसवीं कक्षा से नितिन शामिल हैं। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सभी को सम्मानित कर बधाई दी और कहा कि चुनाव लोकतंत्र में एक ज़रूरी प्रक्रिया है। हम बच्चों को पाठ्यक्रम में नागरिक शास्त्र के माध्यम से सारी प्रक्रिया पढ़ाते हैं परंतु उन्हें व्यवहार में लाकर बच्चों को नया अनुभव मिलता है। बच्चे बहुत उत्साहित हुए और उन्होंने बेहतरीन तरीके से इस सारी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
स्टूडेंट कौंसिल की सहायता व मार्गदर्शन के लिए इंद्रा, सुनीता, हिमानी, अंजलि, ज्योति, जगदीश, रीनू शर्मा, गीतांजलि, प्रेमा, नरेश, अनु, चम्पा, अंजलि, रजनी, सोमिला, आदित्य आदि को नियुक्त किया गया है।









