Advertisements
7k Network

शिक्षा

आज दिनांक 4 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जारी में भूकंप के झटके महसूस किए गए इस भूकंप मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल के सभी अध्यापकों ने सराहनिय योगदान दिया तथा अर्थशास्त्र के प्रवक्ता श्री टेडी सिंह ने छात्र व छात्राओं को भूकंप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा प्रधानाचार्य महोदय ने भी भूकंप से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को अवगत करवाया और इससे कैसे बचाव किया जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके बाद मीडिया प्रभारी श्री दुनी चंद जी ने बताया कि पाठशाला मे बच्चों को जागरूक करने के लिये इस प्रकार की विभिन्न गतिविधियाँ करबाई जाती हैl

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी मैं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय परिसर में सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा इस विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई उसके बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ ग्रहण की जिसमें पाठशाला के प्रधानाचार्य तथा अन्य स्टाफ के सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने भी भाग लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चुन्नीलाल ठाकुर उपस्थित रहे । छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर एक जागरूकता रैली के लिए रवाना किया सड़क सुरक्षा से संबंधित यह जागरूकता रैली स्कूल से होते हुए जरी बाजार से लेकर मलाणा पावर प्रोजेक्ट के रेजिडेंशियल एरिया होती हुई ब्राधा रोड से वापस स्कूल परिसर में पहुंची इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के पोस्टर तथा नारे हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया इस कार्यक्रम में लगभग 280 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ 40 विद्यालय के स्टाफ मेंबर्स ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुन्नीलाल ठाकुर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य नानक चंद तथा पवन कुमार के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार शर्मा व विद्यालय सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री दुनीचंद ठाकुर प्रवक्ता गणित भी उपस्थित रहे। ‌

छम छम गिरती बूंदों से पूछा मैंने चुपके से…… अब की बार क्यों देर लगा दी, प्यासी आंखे इस धरा की. जाने कब से रहीं तरस, दीदार तुम्हारा पाने को. उदास मन से बोलीं… वो. मैं भी कब से आतुर थी, उस धरा पर आने को यहीं से मेरा जन्म हुआ. तो अपना फर्ज निभाने को.. मेरा भी मन करता है.. हर बगिया को महकाने को. पर अपना बजूद कहाँ से पाऊँ. नदियाँ, नाले सब सूख गए. जहाँ से जन्म लेती हूँ.. पहाड़ हुए जर्जर. सूख गए झरने. मानव की प्यास बुझाने में.. उठी धरा से गगन की ओर, और देख के जलवा इंसानों का. पेड़ हुए विलुप्त धरा से, बंजर हो गया हरा भरा संसार सर्दियों में भी नंगे पहाड़ चीख चीखकर रहे पुकार! मन नहीं करता. फिर से मेरा मुड़कर धरा पर आने का. बंधी हुई हूँ.. फर्ज की खातिर. भले ही देर से उतरी नीचे. पर नहीं भूली हूँ. फर्ज अपना. जैसे इंसा भूल रहा…….. सुना जब दर्द उसका मैनें दिल में कुछ टीस उठी. क्यों मानव बदल रहा है. अपने स्वार्थ के कारण है. छम छम गिरती बूंदों ने. अपना दर्द तो सुना दिया. अपना कर्ज तो अदा किया. इस धरा को किया हरा।कविता के लेखक श्री विक्रम वर्मा जी

(न्यू एरा मॉडर्न हाई स्कूल भुंतर) में 30 नवंबर 2024 (रविवार 1 दिसंबर को अवकाश होने के कारण) को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने भाषण, मॉडल मेकिंग और चार्ट मेकिंग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण में दिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मॉडल मेकिंग में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ग्लोबल विलेज स्कूल में स्टूडेंट कौंसिल के चुनाव सम्पन्न दसवीं के गौरव कुमार स्कूल कैप्टन और दसवीं की ही अक्षिता स्कूल वाईस – कैप्टन चुने गए आज ग्लोबल विलेज स्कूल, हुरला, कुल्लू में स्टूडेंट कौंसिल के चुनाव का दिन था। चुनाव की पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया गया। छात्र चुनाव में सबसे पहले चुनाव आयोग का गठन किया गया था। नामांकन पत्र भरने , नाम वापिस लेने, प्रचार करने से लेकर मतदान और मतगणना की तिथियां घोषित की गयीं। मतदान केंद्र बनाकर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए। दो पदों के लिए हुए चुनावों में स्कूल कैप्टन के लिए तीन प्रतियाशियों गौरव, भारती व आयुष ने तथा वाईस- कैप्टन के लिए दो उम्मीदवारों अक्षिता व कृतिका शर्मा ने नामांकन भरे। वोट देने का अधिकार पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को दिया गया। दसवीं कक्षा के गौरव कुमार ने 62 मतों से बढ़त बना कर स्कूल कैप्टन का चुनाव जीता तो दसवीं की ही अक्षिता ने 5 मतों से बढ़त बनाकर स्कूल वाईस-कैप्टन का चुनाव जीता। मुख्य चुनाव आयुक्त जगदीश, पीठासीन अधिकारी इंद्रा ठाकुर व रजनी तथा पर्यवेक्षक सुनीता ने चुनाव सम्पन्न करवाकर परिणाम की घोषणा की। इसके उपरांत एक बैठक बुलायी गयी जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तुरन्त प्रभाव से कौंसिल को विस्तार दिया। दसवीं की भारती को खेलकूद, मार्शल आर्ट व योगा क्लब का संयोजक चुना गया। नौवीं के आयुष को पर्यावरण व विज्ञान कमेटी का संयोजक बनाया गया। नौवीं की ही कृतिका शर्मा को साहित्य, कला और संस्कृति का संयोजक नियुक्त किया गया। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज व प्रशासक कैलाश गौतम ने सभी को बधाई दी और कहा कि चुनाव लोकतंत्र में एक ज़रूरी प्रक्रिया है। हम बच्चों को पाठ्यक्रम में नागरिक शास्त्र के माध्यम से सारी प्रक्रिया पढ़ाते हैं परंतु उन्हें व्यवहार में लाकर बच्चों को नया अनुभव मिलता है। बच्चे बहुत उत्साहित हुए और उन्होंने बेहतरीन तरीके से इस सारी प्रक्रिया को अंजाम दिया। स्टूडेंट कौंसिल की सहायता व मार्गदर्शन के लिए इंद्रा, सुनीता, हिमानी, अंजलि, ज्योति, जगदीश, भूमा ठाकुर, रीनू शर्मा आदि को नियुक्त किया गया।

Live Cricket Update