पंजाब के युवक से मनाली में 12.61 ग्राम चिट्टा बरामद पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल चमन समीप गोम्पा मनाली में रे़ड की तथा कमरा न० 203 की नियमानुसार तलाशी के दौरान जोईल (19 वर्ष) पुत्र रजत कुमार मल्होत्रा निवासी B-310, बार्ड न0 7, ईसानगर डाकघर व तहसिल पठानकोट जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्ज़ा से 12.61 ग्राम चिट्टा बरामद की है । उपरोक्त आरोपी जोईल के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।
दिनांक 06.12.2024 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने तेगड़ी नाला के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी न० HP01 K 6865 को चैकिंग के लिए रोका, तो चैकिंग के दौरान सूरज (23 वर्ष) पुत्र श्री सुरेश निवासी गाँव व डाकघर मदीना तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा जगदीप (31 वर्ष) पुत्र श्री सतवीर निवासी गाँव व डाकघर मदीना तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के कब्ज़ा से *103 ग्राम चरस* बरामद की है । इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके इन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
दिनांक 29.11.2024 को पुलिस थाना मनीकर्ण के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री की पुलिस टीम ने डुंखरा में होटल अमैज़िंग इन कसोल के समीप गश्त/ नाकाबंदी के दौरान अनुराग (22 वर्ष) पुत्र श्री अनिल सिंह निवासी डी- ब्लॉक, गली न0 3, मकान न0 133, संगम विहार, हमदर्द नगर साउथ दिल्ली के कब्ज़ा से *138 ग्राम चरस* बरामद की है । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।
भुइँन ठेला बीट में भड़की आग लाखों की वन संपदा व जीव जंतु चढ़े आग की भेंट आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही : बीओ अहल्या
आज दिनांक 05.11.2024 को भुन्तर पुलिस व आबकारी व कराधान विभाग कुल्लू द्वारा बजौरा (हाट) फोरलेन में संयुक्त नाकाबन्दी की गई तो दौराने नाकाबन्दी मण्डी से कुल्लू की तरफ आने वाली एक गाड़ी नम्बर HP67A-3300 को चैकिंग के लिए रोका तो चालक ने अपना नाम सुरेश कुमार (47 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री कर्म चन्द गांव व डाकघर चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बतलाया। जो उपरोक्त गाड़ी में चैकिंग के दौरान कुल *152 पेटियां बीयर (1822 बोतलें)* बरामद की गई। जिनमें 36 पेटी (432 बोतलें) मार्का किंगफिशर बीयर व 116 पेटी (1390 बोतलें) मार्का टूबर्ग बियर पाई गई। इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी चालक सुरेश कुमार के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना भुंतर में अभियोग दर्ज किया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है । jagrit Himachal live update