आज दिनांक 27.01.2025 को उदघोषित अपराधी सेल कुल्लू द्वारा अभियोग संख्या 122/16 दिनांक 05.09.2016 अधीन धारा 457, 380, 411, 201, 120B IPC पुलिस थाना भून्तर में वांछित उदघोषित अपराधी कालीया (40 वर्ष) पुत्र श्री घनश्याम निवासी भियूली डाकघर पुरानी मंडी तहसील व जिला मंडी को मंडाव हॉस्पीटल मंडी के समीप गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। उपरोक्त कालीया को दिनांक 22.11.2024 को माननीय अदालत CJM कुल्लू द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।
दिनांक 24.01.2025 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा सियुड मनीकर्ण सड़क पर गश्त/ नाकाबंदी के दौरान पुनीत कुमार (25 वर्ष) पुत्र श्री सुन्दर सिंह निवासी गांव सरसाड़ी डाकघर जलूग्रां तहसील भून्तर जिला कुल्लू के कब्ज़ा से *310 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की गई है । आरोपी पुनीत कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।
दिनांक 21.01.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा छनेत मोड़ समीप बालु रा घेरा पुल पर गश्त/ नाकाबंदी के दौरान प्रेम सिंह (43 वर्ष) पुत्र श्री महेन्द्र सिहं निवासी गाँव व डाकघर शेरपूर बेट तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्ज़ा से *129 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की है। इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी प्रेम सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । आरोपी को आज दिनांक माननीय अदालत में पेश करके दिनांक 24.01.2025 तक का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
दिनांक 19.01.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा बुद्धा चौक समीप वोल्वो बस स्टैण्ड मनाली में गश्त/ नाकाबंदी के दौरान प्रेम ठाकुर (21 वर्ष) पुत्र श्री भुपेन्द्र पाल निवासी गांव थाच डाकघर शिवा तहसील थुनाग जिला मण्डी के कब्ज़ा से 313 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की गई है । इस संदर्भ में प्रेम ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
भुंतर के दो नशा तस्कर चढ़े मंडी पुलिस के हत्थे सुंदरनगर। नशे के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की सुंदरनगर पुलिस ने चरस के साथ कुल्लू जिला के भुंतर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आई एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो युवकों से 335 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय तरुण कुमार पुत्र गोपाल निवासी गांव सुरड डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू और 36 वर्ष फुरकान पुत्र शेरखान निवासी गांव खोखन, डाकघर भुंतर व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
आज दिनांक 09.01.2025 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने आटा फैक्टरी समीप नगर माहिली में गश्त के दौरान तिलक राज (32 वर्ष) पुत्र श्री फागणू राम निवासी गांव नल्हैण डाकघर घाट तहसील बाली चौकी जिला मण्डी के कब्ज़ा से *802 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की है । उपरोक्त आरोपी तिलक राज के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।
दिनांक 04.01.2025 को पुलिस थाना ब्रो की पुलिस टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान बखन रोड़ काजूखड्ड के समीप एक मोटरसाइकिल न0 DL6SAR-2252 को चैकिंग के लिये रोका तो मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बन्टी लाल (25 वर्ष) पुत्र श्री बुधराम गांव शाइच डाकघर कुशवा तहसील निरमण्ड व संजीव कुमार (29 वर्ष) पुत्र श्री टिकम राम गांव डुमगा डाकघर तुनन तहसील निरमण्ड सवार थे। चैकिंग के दौरान मौका पर बन्टी लाल के कब्जा से 145 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई है तथा आगामी तफतीश के दौरान बन्टी लाल के रिहाय़शी क्वाटर काजूखड्ड की नियमानुसार तलाशी लेकर इसके क्वाटर से 28 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई है। उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जा व ज्ञान में *कुल 173 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुदध् पुलिस थाना ब्रो में अन्तर्गत धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
दिनांक 26.12.2024 को पुलिस थाना सैन्ज में अभियोग संख्या 81/24 अन्तर्गत धारा 305,331(4) BNS दर्ज हुआ था । जिसमें अन्वेषण को दौरान उच्च अफसरानवाला के उचित दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस टीम ने वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपी पुष्प राज (26 बर्ष) पुत्र श्री इंजन कुमार निवासी गाँव व डाकघर नालागढ़ तहसील सैन्ज व शिवम राणा (26 वर्ष) पुत्र श्री जोगीन्दर सिंह राणा निवासी गाँव व डाकघर नालागढ़ तहसील सैन्ज को तलाश करके दिनांक 31.12.2024 को चंडीगढ़ में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा चोरीशुद्दा सोने के आभूषण ( लगभग 20 तोला सोना) बरामद किये गये है । उपरोक्त आरोपियों को दिनांक 01.01.2025 को माननीय अदालत में पेश करके दिनांक 03.01.2025 तक 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
दिनांक 01.01.2025 को पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने छनेत सड़क लिंक रोड़ भ्रैण समीप छरोड़ नाला में नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटर न0 HP14 D-7797 को चैकिंग के लिए रोका, तो स्कूटर पर सवार अंकुश (20 वर्ष) पुत्र श्री भगत राम निवासी सिहारडी मुस्लमाना डाकघर धर्मपूर तहसील कसौली जिला सोलन तथा दिव्य (19 वर्ष) पुत्र श्री नरोतम चौहान निवासी गुठाहं डाकघर सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन के कब्ज़ा से *145 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की है । इस संदर्भ में उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके इन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
आज दिनांक 16.12.2024 को पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने जय नाला समीप शनि मन्दिर में गश्त के दौरान एक महिला निवासी नेपाल हाल रिहायशी सुमारोपा डाकघर कसोल तहसील भुन्तर जिला कुल्लू के कब्ज़ा से *834 ग्राम चरस/ कैनाविस* बरामद की है । उपरोक्त आरोपिया के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।