पुलिस की दबिश मनाली के एक होटल में ठहरे दो युवकों से चिट्टा बरामद मनाली । पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नगर नियोजन कार्यालय मनाली के समीप होटल तिरुपति क्लासिक में दबिश की गई तथा कमरा नंबर 106 की नियमानुसार तलाशी के दौरान दो युवकों के कब्ज़ा से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । उपरोक्त दोनों आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
कुल्लू पुलिस ने शांगना पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक नेपाली महिला नको 1 किलो 701 ग्राम चरस के साथ पकड़ा, पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आगामी कार्यवाही जारी।
264 ग्राम चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा छनेट में नाकाबंदी के दौरान पंकज कुमार (45 वर्ष) पुत्र महेंद्र पाल निवासी गांव व डाकघर हरियाना तहसील पूंगा जिला होशियारपूर (पंजाब) तथा ललित कुमार (42 वर्ष) पुत्र जीवन कुमार निवासी वार्ड न ० 9, मोहला कश्मीरियाँ डाकघर हरियाना जिला होशियारपूर (पंजाब) के कब्जा से 264 ग्राम चरस बरामद की गई है । उपरोक्त्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
उदघोषित महिला अपराधी शमशी से गिरफ्तार कुल्लू । उदघोषित अपराधी सेल कुल्लू द्वारा अभियोग संख्या 114/22 दिनांक 06.06.2022 हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39, पुलिस थाना भुंतर में वांछित उदघोषित अपराधी एक महिला आरोपिया को नाग मन्दिर शमशी के समीप गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है । उपरोक्त आरोपिया को दिनांक 03.10.2024 को माननीय अदालत CJM द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।
दिनांक 20.02.2025 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान 15 मील रेन शेल्टर समीप पुल में सन्नी (32 वर्ष) पुत्र श्री बवी कुमार निवासी गांव भजोगी डाकघर व तहसील मनाली के कब्जा से *6 ग्राम चिट्टा/ हीरोइन* बरामद की गई है । सन्नी उपरोक्त्त के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हाट बजौरा फोर लेन फ्लाई ओवर के नीचे केवल कृष्ण (40 वर्ष) पुत्र श्री श्याम सून्दर निवासी हाउस न० 605, गली न० 13, वार्ड न० 24, नानक नगर लुधियाना सेन्ट्रल पोस्ट ऑफिस पंजाब व सन्नी (40 वर्ष) पुत्र श्री राम स्वरूप निवासी हाउस न० 624, गली न० 15, नानक नगर लुधियाना (पंजाब) के कब्ज़ा से *13 ग्राम चिट्टा/ हैरोईन* बरामद की है । केवल कृष्ण व सन्नी उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21,29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है ।
4 ग्राम चिट्टे के साथ भुंतर का युवक गिरफ्तार भुंतर । पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा सब्जी मण्डी पार्किग ग्राउंड में गशत के दौरान निखिल शर्मा आयु 31 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द निवासी पारला भुंतर डाकघर व तहसील भुंतर के कब्ज़ा से 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वहीं इस नशे की खेप की खरीद फरोख़्त का पता भी लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। भुंतर पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। नशा माफिया को पकड़ पकड़ कर को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा हैं।
पुलिस ने गश्त के दौरान कुल्लू में 2.78 चिट्टे व 11.94 चरस के साथ दबोचा नशा तस्कर कुल्लू । पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान अखाड़ा बाज़ार कमेटी पार्किंग में महेंद्र सिंह उर्फ लिंगों माम (36 वर्ष) पुत्र शिव राम निवासी राईल डाकघर पुईद तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 2.78 हीरोइन/चिट्टा व 11.94 ग्राम चरस बरामद की गई है । महेंद्र सिंह उर्फ लिंगों माम उपरोक्त्त के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20,21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
दिनांक 13.01.2025 को उदघोषित अपराधी सेल कुल्लू द्वारा अभियोग संख्या 77/15 दिनांक 01.09.2015 अधीन धारा 457, 380 IPC पुलिस थाना आनी में वांछित उदघोषित अपराधी प्रदीप (28 वर्ष) पुत्र श्री पलटन लाल निवासी हाउस न० 2221, सेक्टर 52, नीयर बस स्टैन्ड 43, चण्डीगढ़ को विकासनगर, चण्डीगढ़ कार पार्किंग में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है । प्रदीप उपरोक्त को दिनांक 13.10.2023 को माननीय अदालत JMFC आनी द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।