मेघ सिंह कश्यप व पंकज हांडा संभालेंगे मांडब कल्याण सभा की प्रेस कमान !

मेघ सिंह कश्यप व पंकज हांडा संभालेंगे मांडव कल्याण सभा की प्रेस की कमान
भुंतर, 24 सितंबर। मांडव कल्याण सभा जिला कुल्लू की बैठक वीरवार को भुंतर में आयोजित हुई। बैठक में सभा की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में सर्वसम्मति से नरेश हांडा और जे.के. वैद्य को पैटर्न बनाया गया, जबकि हितेश बहल को सभा का नया प्रधान नियुक्त किया गया। खुशहाल ठाकुर को महासचिव एवं वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। एच.के. वैद्य और डॉ. वी.सी. कपूर को उपप्रधान, जबकि डॉ. दिनेश कपूर और एस.एस. कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया। ठाकुर दास वैद्य को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में के.के. शर्मा, सी.एस. चौहान, ए.पी. शर्मा, राकेश बंसल, शैलेन्द्र बहल, कुसुमायुध कुमार शर्मा, एम.एल. गुप्ता और प्रेम वैद्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं पंकज हांडा और मेघ सिंह कश्यप को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
सभा के सचिव खुशहाल ठाकुर ने बताया कि अब मांडव कल्याण सभा की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में आम सदस्य भी भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार रख सकेंगे। बैठक की सूचना सदस्यों को कम से कम एक सप्ताह पहले दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक सदस्य संगठन की गतिविधियों में भागीदारी कर सकें।
नवनियुक्त प्रधान हितेश बहल ने कहा कि सभा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर समाजहित में कार्य किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने तथा संगठन की सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This