20अगस्त को भुन्तर के आसपास के क्षेत्रों में छह घँटे बिजली बन्द रहेगी!

20 अगस्त को भुंतर व आसपास के क्षेत्रों में छह घंटे बिजली रहेगी बंद
बिजली कट आज था लेकिन मौसम खराब होने के कारण कारण काम नहीं हो सका,,इस विभाग ने आज कोई कट नहीं लगाया

भुंतर, 19 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भुंतर में प्री-मानसून सामान्य अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। बुधवार को बारिश के कारण निर्धारित कार्य नहीं हो सका, जिसके चलते बिजली आपूर्ति सुचारु रही। अब यह अनुरक्षण कार्य 20 अगस्त वीरवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
इस दौरान 11 केवी लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई, लाइन लूपिंग, जी.ओ. स्विच की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे।
अनुरक्षण कार्य के चलते हाथीथान, जिया, शाट, सरसाड़ी, दानोगी, छरोड़नाला, बहरीन मोहल, भुंतर बाजार, खोखन सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम खराब रहता है अथवा बारिश होती है तो कार्य अगले उपयुक्त कार्य दिवस पर किया जाएगा।
विद्युत उपमंडल भुंतर के सहायक अभियंता ने बताया कि अनुरक्षण कार्य का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाना है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!