भुंतर में 27 को पांच से सात घंटे रहेगी बिजली बंद
भुंतर, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर ने 27 अगस्त को 11 केवी की तीन फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रखने की सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 11 केवी हाथीधाम फीडर के तहत ट्रक यूनियन, गड़सा, गड़सा रोड, नरेगी, हाथीधाम, जच्छनी, बड़ा भुईं, अंबेडकर नगर, हाई स्कूल हाथीधाम, हरी-हर हॉस्पिटल, जिया, छरोड़ नाला, गुरद्वारा, गड़सा रोड, भुंतर के समस्त बैंक और मेन बाजार भुंतर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी तरह 11 केवी शाट फीडर के अंतर्गत बड़ा भुईं, अंबेडकर नगर, हाई स्कूल हाथीधाम, हरी-हर हॉस्पिटल, जिया, छरोड़ नाला, नरेगी, बड़ोगी, चोंग, जलग्रां, शाट, छमाहण, बिजली महादेव, श्रेण, धारा और रतोचा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं 11 केवी मोहल फीडर के तहत औद्योगिक क्षेत्र शामशी, जिया, मोहल चौक, अंगोरा फार्म, इंडियन आयल, सब्जी मंडी, संध्या पैलेस और नाग मंदिर का क्षेत्र प्रभावित होगा।
विद्युत बोर्ड के अनुसार हाथीधाम फीडर पर 33/11 केवी भुंतर सब-स्टेशन से ट्रक यूनियन तक 11 केवी एक्सएलपीई केबल पर 11 केवी शाट फीडर के लिए अतिरिक्त प्रावधान के साथ सामान्य रखरखाव का कार्य किया जाएगा। वहीं पीडीएनयूआर योजना के तहत 250 केवीए की 11 केवी एचटी लाइन की मरम्मत एवं बहाली का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है।
बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथि को मौसम खराब रहने, बारिश होने अथवा किसी तकनीकी खराबी के कारण कार्य प्रभावित होता है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विद्युत विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।







