भुंतर क्षेत्र में दो-तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
पिछले कल का लंबित कार्य आज किया जा रहा पूरा👍
भुंतर। भुंतर क्षेत्र के होटल सनवीम, सिल्वर फेस तथा ट्रक यूनियन के आसपास शुक्रवार को करीब दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अधिशासी अभियंता, विद्युत मंडल भुंतर अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत संबंधी कुछ कार्य पिछले कल लंबित रह गया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। इसके चलते संबंधित क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य में सहयोग करें और असुविधा के लिए विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें।







