रोटरी क्लब कुल्लु के सदस्यों ने हेंडीमाचल थेरेपी सेंटर का किया दौरा!

रोटरी क्लब कुल्लू के सदस्यों ने हेंडीमाचल थेरेपी सेंटर का किया दौरा l आज रोटरी क्लब के सदस्यों ने खिलती कलियाँ कार्यक्रम के तहत शास्त्री नगर कुल्लू में “हेंडीमाचल थेरेपी सेंटर” का दौरा किया व स्पेशल बच्चों के साथ समय बिताया l रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब कुल्लू स्पेशल बच्चों के उत्थान के लिए हमेशा से प्रयासरत है l इसी कड़ी में आज इस संस्था का दौरा किया गया l उन्होंने कहा कि इस तरह के स्पेशल बच्चों को भी आम बच्चों की तरह शिक्षा ,स्वास्थ्य व उमंग के साथ जीने का हक है l ज़रूरत है जागरूक होने की l पर जागरूकता के अभाव में बच्चों के माता पिता इस ओर ध्यान नहीं देते l कहा कि इन बच्चों का किसी न किसी रूप में ज़रूर सहयोग किया जाना चाहिए l इस अवसर पर रोटरी क्लब कुल्लू की ओर से वरिष्ठ रोटेरियन वी० के० कपूर,रोटेरियन ए० जी० अंशुल पराशर,महासचिव रोटेरियन आकाश बांगा,रोटेरियन डाक्टर अभिलाषा ठाकुर,रोटेरियन गगन मल्होत्रा व संस्था के संचालक एडवोकेट सुरेंद्र मोहन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे व इन बच्चों का मनोबल बढ़ाया l

Leave a Comment

Recent Post

17 जुलाई:- हिमाचल प्रदेश एनसीसी एयरविंग के एनुअल ट्रेनिंग कैंप के छात्रावर्ग वॉलीबॉल में ज़री स्कूल ने पहला हासिल किया जबकि 1500 मीटर दौड़ में स्कूल के सोनल ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया । ग्रुप डांस में भी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा तथा ड्रिल प्रतियोगिता में स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया । स्कूल के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी हेमी ठाकुर ने बताया कि 5 जुलाई से 14 जुलाई तक हमीरपुर में आयोजित इस कैंप में स्कूल की प्रिया गुरुंग को बेस्ट कैडेट के खिताब से नवाज़ा गया ।

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This