सोसायटी फॉर ट्रैकिंग एंड एन्वायरमेंटल प्रिजर्वेशन (स्टेप) के 16 सदस्यों ने दिनांक 11.5.2026 से 15.5. 2026 तक हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र में रानी सुई लेक व सौरकुंडी पास के ट्रैकिंग अभियान में भाग लिया। टीम के सभी सदस्य मौसम खराब होने के बावजूद 4025 मीटर की ऊंचाई पर रानी सुई लेक पहुंचे।
वापसी में इस टीम ने पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हुए रास्ते की सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने रास्ते में 3 बोरे टॉफी, गुटखा इत्यादि के रैपर, प्लास्टिक की बोतल व अन्य कूड़ा एकत्र किया व सड़क तक लाए तथा बाद में पतलीकुहल में सरकारी कूडादान में डिस्पोजल के लिए विसर्जित किया। उनके इस सराहनीय कदम की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। ऐसे ही अन्य संस्थाओं को भी पर्वतों को साफ रखने में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए। इस कार्य की कुछ फोटो संलग्न हैं।


I








