भुन्तर में सीवरेज की समस्या बनी सिर दर्द,.. जनता परेशान, दुकानदारों का कारोबार ठप 😢

भुंतर में विवरेज की समस्या बनी सिरदर्द, जनता परेशान, दुकानदारों का कारोबार ठप
संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा 

भुंतर, 21 नवंबर। भुंतर के सैनिक चौक में पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी खुले में बह रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। सड़क पर फैली गंदगी और सीवरेज से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को इस मार्ग से गुजरते समय नाक पर कपड़ा रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीवरेज के गंदे पानी के खुले में बहने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं, लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने से संक्रमण और विभिन्न बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी स्थानीय दुकानदारों को उठानी पड़ रही है, जिनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

सैनिक चौक पर जूस की दुकान चलाने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण उनकी दुकान पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। दुकान में जूस निकालने को रखा फल भी खराब हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं राजेश कुमार का कहना हैं कि मेरे घर के पास सिवरेज ब्लॉक होने से घर में गंदगी घुस जाती हैं इस समस्या का समाधान करने को मैंने सरकार, जिला प्रसासन व विभाग से कई बार आग्रह किया लेकिन समस्या का दो सालों से स्थाई हल नहीं हुआ। वहीं विनीत, रोहन सूद, रोकी व रोकी आदि ने समस्या का हल निकालने की गुहार लगाई हैं।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए इस स्थिति में कारोबार करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सैनिक चौक भुंतर का एक व्यस्त क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क में गाड़ियां चलने से गंदे पानी के छिंटे राहगीरों पर पड़ रहे हैं। ऐसे में सीवरेज का पानी खुले में बहना न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो, इसके लिए भी उचित व्यवस्था की जाए। वही जस्ती विभाग के एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि शाम तक समस्या हल हो जाएगी लेकिन इसका समाधान अभी नहीं हुआ है

वही नगर पंचायत भुंतर की प्रधान सोनिया शर्मा का कहना है सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है दुकानदारों को बहुत मुश्किल है विभाग के बड़े अधिकारी खुद मौका देखें व समस्या का शीघ्र हल निकाले।

बॉक्स 

पाइप ब्लॉक होने से आई समस्या एसडीओ
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ इंद्रपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि सैनिक चौक के समीप सीवरेज पाइपलाइन ब्लॉक हो गई है। पाइप के अंदर कुछ वस्तु फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को भी जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This