Advertisements
7k Network

November 18, 2025

दिनांक 17.11.2025 पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से सूचना प्राप्त हुई कि एक HR नंबर का ट्रक, जिसमें गौवंश होने की आशंका है, मनाली की ओर आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर मनाली पुलिस द्वारा बुद्धा चौक, मनाली में नाकाबंदी की गई। करीब 09:20 बजे ट्रक HR 58E-4982 आया, जिसे रुकने का संकेत देने पर चालक ट्रक को तेज़ी से आगे ले गया। तत्पश्चात IPH रेस्ट हाउस के पास वाहन को रोककर चैक किया गया, जहाँ ट्रक में पराली के नीचे से 5 गाय एवं 6 बैल जीवित पाए गए। चालक की पहचान शौयब अली निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) तथा परिचालक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी सहारनपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई। इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं धारा 8 हिमाचल प्रदेश गो-वध निषेध अधिनियम 1979 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियोग की आगामी अन्वेषण प्रक्रिया जारी है। *पुलिस अधीक्षक कुल्लू,* *जिला कुल्लू (हि0 प्र0)*

Live Cricket Update