Advertisements
7k Network

July 20, 2025

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुल्लू की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान सेउवाग में PNB बैंक के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹31,000/- की नगदी* बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की गई है: 1. अमन शर्मा (उम्र 36 वर्ष) पुत्र स्व० श्री ओम प्रकाश शर्मा, निवासी फताहपुर चबाल रोड, सतनाम नगर कलौनी, डाकघर हकीमा गेट, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) 2. कुलदीप सिंह (उम्र 38 वर्ष) पुत्र श्री संतोष सिंह, निवासी गांव माला बाली, डाकघर जुझर सिंह एवेन्यू, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) इस संदर्भ में आज 19.07.2025 को उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 व 29, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

मनाली 15 मील पुल के पास 24 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,, कुल्लू। पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान शिव बावड़ी एनएच-03, 15 मील पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया । आरोपियों की पहचान दिलवाग सिहं (35 वर्ष) पुत्र मन्जीत सिंह निवासी हाउस न० 387/ए अप्पर बेली छराना सतवारी अलोरा जम्मू केंट (जम्मू-कश्मीर) तथा गुरमीत सिंह (43 वर्ष) पुत्र चन्दा सिंह निवासी हाउस न० 21, KC कॉलोनी एक्सटैन्शन त्रिकुटा नगर जम्मू सिटी (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है । उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Live Cricket Update