Advertisements
7k Network

June 8, 2025

????जनता से अत्यंत महत्वपूर्ण अपील???? गर्मियों के दौरान जिला कुल्लू में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। कई लोग नदी-नालों के किनारे जाकर अनजाने में अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। ⚠️ याद रखें — *इन जल स्रोतों का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं*। ???? आप सभी से अनुरोध है कि: नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। ????️ आपकी सतर्कता ही आपकी और आपके प्रियजनों की सुरक्षा है। सुरक्षित कुल्लू, सुखद यात्रा। – *कुल्लू पुलिस द्वारा जनहित में जारी।*

10 ग्राम चिट्टे के साथ भुंतर के काहूधार का युवक गिरफ्तार भुंतर, 8 जून। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा सिऊंड में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपी की पहचान साहिल परमार आयु 36 वर्ष पुत्र सुरेश परमार निवासी गांव कहुधार डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Live Cricket Update