भुंतर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी चिट्टे के दो मुख्य सप्लायर दबोचे
पंजाब से आया मुख्य सरगना भुंतर के मुख्य सप्लाई के साथ धकेला सलाखों के पीछे , ऑल्टो कार भी जब्त
भुंतर। भुंतर पुलिस ने चिट्टे की खेप पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पारला भुंतर में शिवाशर्मा पुत्र संजय शर्मा वार्ड नंबर सात पारला भुंतर व अमरजीत सिंह संगरूर पंजाब को 7.39 चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब से आया नशे का मुख्य तस्कर अमरजीत पारला भुंतर के शिवाको नशे की सप्लाई करने ऑल्टो कार में आया था जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। भुंतर पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर ऑल्टो कार को भी जप्त कर लिया है । पारला भुंतर में रहने वाला शिवा शर्मा चिट्टे को परचून में बेचने वाला मुख्य सप्लायर माना जाता हैं। भुंतर की जनता भी इससे काफी समय से दुखी थी। जानकारी के अनुसार यह आरोपी पहले भी कई बार नशा तस्करी में जेल जा चुका है ।
अवैध नशे के व्यापारी नशा बेचकर करोड़पति बनते जा रहे है । घोर कलयुग आ गया है आज पैसों के खातिर लोग नशा बेचकर करोड़पति बन रहे हैं । चिट्टे की तस्करी कर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है न जाने इन नशा तस्करों ने कितने ही घरों को उजाड़ कर रख दिया है लेकिन उसके बावजूद भी यह पैसा कमाने के चक्कर में नशा बेचने से वाज नहीं आ रहे हैं ।
हिमाचल पुलिस भी नशा माफिया के पीछे हाथ धो कर पड़ी हैं । लगातार नशा तस्कर सलाखों के पीछे धकेले जा रहे हैं। शायद लचीले कानून के कारण नशा माफिया को किसी का खौफ नहीं हैं । इन्हें मालूम है जमानत पर हम बाहर आ ही जाते हैं। जबकि खतरनाक नशा दे कर युवाओं की जिन्दगी से खिलवाड़ किया जा रहा हैं । पारला भुंतर वार्ड नंबर सात में रहने वाला यह आरोपी पहले भी पकड़ा गया कई बार काफी समय से था पुलिस की रडार पर था। जिसे शुक्रवार की रात को एक साथी के साथ पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़ कर कामयाबी हासिल की है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं। वहीं थाना प्रभारी भुंतर रामलाल ठाकुर ने कहा कि नशा तस्करी में सम्मिलित किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।








