Advertisements
7k Network

November 30, 2024

दिनांक 29.11.2024 को पुलिस थाना मनीकर्ण के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री की पुलिस टीम ने डुंखरा में होटल अमैज़िंग इन कसोल के समीप गश्त/ नाकाबंदी के दौरान अनुराग (22 वर्ष) पुत्र श्री अनिल सिंह निवासी डी- ब्लॉक, गली न0 3, मकान न0 133, संगम विहार, हमदर्द नगर साउथ दिल्ली के कब्ज़ा से *138 ग्राम चरस* बरामद की है । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।

(न्यू एरा मॉडर्न हाई स्कूल भुंतर) में 30 नवंबर 2024 (रविवार 1 दिसंबर को अवकाश होने के कारण) को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने भाषण, मॉडल मेकिंग और चार्ट मेकिंग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण में दिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मॉडल मेकिंग में मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Live Cricket Update