चिट्टा के 2 मामलों में एक महिला व एक युवक कुल्लु पुलिस की गिरफ्त में

चिट्टा के 2 मामलों में एक महिला व एक युवक कुल्लु पुलिस की गिरफ्त में

मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज

jagrit himachal

पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला निवासी बरोह तहसील व जिला काँगड़ा के रिहायशी कमरा तिव्वतियन स्कूल के समीप रांगडी मे तलाशी के दौरान 09 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की है । आरोपिया के विरुद्ध थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । वहीं दूसरे मामले मे पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने गश्त के दौरान डोभी में विशान्त (29 वर्ष) पुत्र शान्ति स्वरुप निवासी गांव कमारडा डाकघर शिरढ़ तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 04 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ गोकुल चन्द्रन कार्तिकेयन ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में आगे की कार्यवाही जारी है ।। Kullu Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।